Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक
    • आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक
    • भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव
    • बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • हनुमान जी को क्यों बनाया भगवान श्रीराम ने अयोध्या का रक्षक?
    • देशभर से 2026 के अंत तक हट जाएंगे टोल प्लाजा, हाइवे पर 120 की रफ्तार में कटेगा टैक्स
    • खरीदें दमदार स्मार्टफोन ₹30,000 से कम में
    • Instagram से हट गया एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, प्राइवेट चैट हो सकती है लीक!
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»47 साल चला 180 रुपये की जमीन का मुकदमा, फैसले के 3 माह बाद मिला कब्जा
    देश

    47 साल चला 180 रुपये की जमीन का मुकदमा, फैसले के 3 माह बाद मिला कब्जा

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 अप्रैल। 180 रुपये में खरीदी गई जमीन का मुकदमा 47 वर्ष चला। दिसंबर 2025 में हक में आए फैसले के बाद किसान को जमीन पर काबिज होने में भी तीन माह लग गए।
    इस दौरान केस दायर करने वाले पक्ष (वादी) ने 16 लाख रुपये खर्च किए। यही नहीं, वादी और प्रतिवादी दोनों की मौत भी हो चुकी है।

    गोसाईंगंज के बस्तिया गांव निवासी ब्रजेश वर्मा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय रामसागर ने 16 सितंबर, 1965 को पड़ोसी शिवरानी के साथ साझेदारी में तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन में पिता रामसागर का हिस्सा करीब पौने दो बिस्वा था। इसके लिए उन्होंने 180 रुपये अदा किए थे। शिवरानी ने नौ मार्च, 1973 को धोखाधड़ी कर रामसागर की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके उनके हिस्से की जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली थी।

    कुछ वर्षों बाद इस फर्जीवाड़े में शामिल एक गवाह का शिवरानी से विवाद हुआ तो उसने वर्ष 1977 में रामसागर को सच्चाई बता दी। रामसागर ने रजिस्ट्री कार्यालय में जांच कराई तो धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इस पर उन्होंने 1978 में गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय की लड़ाई शुरू की। दिसंबर 2025 को न्यायालय विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट 2 के अपर जिला जज सत्येंद्र सिंह ने ब्रजेश वर्मा के हक में फैसला सुनाया।

    वादी प्रतिवादी दोनों की हो चुकी है मौत
    ब्रजेश ने बताया कि वर्षों तक मुकदमा चला और वर्ष 2003 में पिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखी। इस दौरान 2013 में शिवरानी की भी मृत्यु हो गई, लेकिन शिवरानी के वारिसों से मुकदमा चलता रहा। साक्ष्य और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दिसंबर 2025 में फैसला सुनाते हुए शिवरानी की कराई गई फर्जी रजिस्ट्री को रद्द कर दिया। ऐसे में अन्य कागजी कार्यवाही पूरी होने पर तीन माह बाद अब ब्रजेश को जमीन पर कब्जा मिल सका है। ब्रजेश के अनुसार यह सिर्फ जमीन की नहीं, बल्कि उनके पिता के सम्मान और न्याय की लड़ाई थी, जो आखिरकार उन्होंने जीत ली।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक

    May 11, 2026

    आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक

    May 11, 2026

    भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.