Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इटली के कपल ने बनारस के मंदिर में लिए 7 फेरे, सनातन संस्कृति से हुए प्रभावित
    देश

    इटली के कपल ने बनारस के मंदिर में लिए 7 फेरे, सनातन संस्कृति से हुए प्रभावित

    adminBy adminNovember 12, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 12 नवंबर। इटली के रहने वाले कपल को सनातन संस्कृति इतनी पसंद है कि दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से काशी आकर फिर से शादी की है. मंगलवार को नवदुर्गा मंदिर में विदेशी जोड़े ने अग्नि के सात फेरे लिए. बीते 10 सालों की दोस्ती को जनम-जनम के बंधन में बदलने के लिए इटली की एंटोलिया और ग्लोरियस ने मंत्रों के बीच एक दूसरे को माला पहनाई. शादी के बाद यह विदेशी जोड़ा काफी खुश नजर आया.

    वाराणसी के नवदुर्गा मंदिर में आचार्य मनोज मिश्रा के नेतृत्व में विदेशी जोड़े की शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया गया. जिसमें पंडित की भूमिका में पंडित विकास, आनंद और प्रकाश मौजूद रहे. पं. विकास ने बताया कि इन दोनों ने एक महीने पहले इटली में विवाह किया था. दोनों पति-पत्नी वहां किसी कंपनी में काम करते हैं. उन्हें सनातन धर्म काफी पसंद है. उन्होंने कहीं पढ़ा था कि काफी लोग काशी में शादी करते हैं. इसलिए उन्होंने भी यहां पहुंचकर विधिवत 7 फेरे लिए.

    इस जोड़े ने हिंदू धर्म के अनुसार अपने वैवाहिक कार्यक्रम को पूरा करने की प्लानिंग की. सफारी सूट पहनकर दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन भी लाल जोड़े में दिखाई दी. हिंदू परंपरा के अनुसार, सिंदूरदान, कन्यादान के साथ-साथ अन्य रस्में भी निभाई गईं. विदेश से दुल्हन का कोई रिश्तेदार नहीं आ पाया तो मुंह बोले पिता और मुंह बोले भाई ने रस्मों को पूरा किया. शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने बताया कि दोनों की दोस्ती थी. 1 माह पहले उन्होंने इटली में चर्च में शादी की थी, लेकिन उनकी इच्छा थी कि सनातनी बनाकर हिंदू रीति-रिवाजों में शादी करेंगे.

    इटली की रहने वाली दुल्हन एंटोलिया ने बताया- मैं ग्लोरियस को पिछले 10 सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हम लोग वहीं पर जॉब करते हैं। एक महीने पहले ही हमने इटली में शादी की थी। लेकिन हमें सनातन धर्म काफी पसंद था।

    मैंने और ग्लोरियस ने काशी के बारे में काफी पढ़ा था। हमारी इच्छा थी कि हम लोग यहां आएं और हिन्दू रीति रिवाज से शादी करें। हम 10 नवंबर को काशी पहुंच गए और गाइड के जरिए आचार्य मनोज मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने हमारी शादी की डेट 11 नवंबर तय की।

    FOREIGN COUPLE MARRIED IN KASHI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.