Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुख्यमंत्री जी चाटुकार और भ्रष्ट आंकड़ेबाजी में विश्वास रखने वाले अफसर ? विकास कार्य की प्रगृति की आंकड़ेबाजी की पोल खोलने में सक्षम है केंद्रीय मंत्री और विधायक का विवाद
    देश

    मुख्यमंत्री जी चाटुकार और भ्रष्ट आंकड़ेबाजी में विश्वास रखने वाले अफसर ? विकास कार्य की प्रगृति की आंकड़ेबाजी की पोल खोलने में सक्षम है केंद्रीय मंत्री और विधायक का विवाद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 31, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विकास कार्यों को लेकर होने वाले दावों और अफसरों की बयानबाजी का असल सत्य बीते दिवस केंद्रीय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को कार्यक्रम उपरांत छतरपुर रोड पर चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत द्वारा १०० ग्राम प्रधानों के साथ उनकेमार्ग में ५० कारें व बाइकें खड़ी कर रोक दिया गया। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री व अफसरों के साथ तीखी झड़प हुई लेकिन ब्रजभूषण इस बात पर अड़े रहे कि उनके साथ जो १०० ग्राम प्रधान है वो मुझसे पूछते हैं कि क्या हो रहा है इसलिए बात तो सुननी पड़ेंगी। मैं बातों से संतुष्ट होने वाला नहीं हूं। राजपूत ने कहा कि विधानसभा में मुददा उठा चुका हूं। पत्राचार भी किया लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम गजल भारद्वाज के साथ ही मंत्री के सामने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जलशक्ति मिशन के तहत पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों के ना बनने पर नाराजगी जताई गई। इस पर काम पूरे करने के लिए २० दिन का आश्वासन हुआ। काम कितना औरसमय से होगा या नहीं यह तो समय पूरा होने पर पता चलेगा लेकिन केंद्रीय मंत्री और विधायक में जो सार्वजनिक रूप से हुआ उससे एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि सभी विभागों के ज्यादातर अफसर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल नहीं है और सुविधा व बजट मिलने के बाद भी काम पूरा करने की बजाय दावे व भाषण ज्यादा कर रहे हैं जिससे विपक्षी नेता और जनता के साथ भाजपा विधायक व नेता संतुष्ट नहीं है। मेरा मानना है कि सरकार को इस तरह के विवाद रोकने के लिए निष्क्रिय और भ्रष्टचार के आरोपी अफसरों को जनहित के कार्यों से हटाया जाए। उन्हें जिम्मेदार पदों पर तैनाती ना दी जाए क्योंकि ऐसे कागजी आंकड़ेबाजी करने वाले अधिकारी जहां भी बैठेंगे वहीं असंतोषा को बढ़ावा देने का काम करेंगे। विधायक ब्रजभूषण राजपूत का निर्णय जनता की समस्याओं से उच्च नेतृत्व को अवगत कराने का प्रयास कह सकते हैं। जिसे देखकर सभी को चौकस हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसी दूसरी घटनाएं हुई तो २०२७ के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के सामने परेशानी खड़ी होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू

    August 25, 2026

    भारतीय फैशन का चीन में जलवा

    August 25, 2026

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.