Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुल्तानपुर में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
    देश

    सुल्तानपुर में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

    adminBy adminDecember 22, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुल्तानपुर 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब घने कोहरे के बीच पीछे से आ रही एक लग्जरी कार भूसा लदी खराब ट्रक से टकरा गई।

    यह हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरपीपुर के पास माइलस्टोन 142.9 किलोमीटर पर हुआ। बिहार जा रही भूसा लदी ट्रक का एक्सल टूट गया था, जिसके चलते ट्रक एक्सप्रेस-वे पर ही खड़ी हो गई। इसी दौरान लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एक आर्टिका कार घने कोहरे के कारण ट्रक को समय रहते नहीं देख सकी और पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में आजमगढ़ के सराय मीर थाना क्षेत्र के देवखर गांव निवासी सिकंदर पुत्र हरिवंश और अजय पुत्र रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर हरिवंश को भी मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकार इस हादसे में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की जान चली गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कार में सवार अन्य छह घायलों का इलाज दोस्तपुर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबेडकर नगर अस्पताल रेफर किया गया है।
    जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।

    road accident sultanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.