Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सहारनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या, एक ही गोत्र के चलते नहीं हो पा रही थी शादी
    देश

    सहारनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या, एक ही गोत्र के चलते नहीं हो पा रही थी शादी

    adminBy adminOctober 18, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 18 अक्टूबर। दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सुआखेड़ी सामने आई। यहां शुक्रवार 17 अक्टूबर को गौरव (26) और उसकी प्रेमिका काजल (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों रेलवे अंडरपास के पास तड़पते हुए मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। स्वजन ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।

    सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सुआखेडी निवासी 25 वर्षीय गौरव पुत्र मानेसर का करीब चार साल से गांव की ही रहने वाली 24 वर्षीय काजल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग की जानकारी स्वजन को हुई। प्रेमी युगल दलित था और एक ही गांव और एक ही गोत्र के थे। इसके कारण स्वजन ने दोनों की शादी करने से इन्कार कर दिया था।

    ग्रामीणों के अनुसार कुछ साल पहले दोनों शादी करने के लिए घर से चले गए थे। बाद में दोनों के स्वजन प्रेमी युगल को मनाकर घर ले आए थे।

    प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलरी वाले बंबे रेलवे अंडरपास के पहुंचा। जहां पर दोनों ने जहर निगल लिया। ग्रामीणों ने दोनों को बेहोश हालत में देखा और राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी प्रेमी युगल को भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    सरसावा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाया और उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

    दोनों मृतकों के परिवार के सदस्य मेहनत मजदूरी करते हैं। गौरव सहारनपुर स्थिति एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। गांव में पीड़ित परिवार के घर लोगों की भीड़ थी। मृतक के साथी अक्षय, मोनू, सेठपाल, महेंद्र, नाथी राम आदि ने बताया कि उनको अंदाजा भी नहीं था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

    lovers-committed-suicide saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.