कोलकाता, 16 मई (ता)। आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। गुजरात ये मुकाबाल जीतते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं केकेआर के लिए इस रेस में बने रहने के लिए जीत बहुत जरूरी है। ऐसे में केकेआर और जीटी के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है। कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस छोटे ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे खूब चौके-छक्के लगते हैं।
इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं । हालांकि, इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैयदा कर सकते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में यहां ओस भी पड़ सकती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हैड टू हैड रिकॉर्ड की बात करें, तो आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है। हालांकि, एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा कोलकाता पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

