Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
    • रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
    • यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार
    • अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
    • गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
    • कांग्रेस ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
    • ‘गैर पक्षकार भी हो सकता है अवमानना का जिम्मेदार’
    • ईरान हमारा पारंपरिक मित्र इंसानियत के साथ खड़े रहें : इमरान मसूद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनायल , चार ने की आत्मदाह की कोशिश, दो आईसीयू में भर्ती
    देश

    इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनायल , चार ने की आत्मदाह की कोशिश, दो आईसीयू में भर्ती

    adminBy adminOctober 16, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर 16 अक्टूबर। शहर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार शाम किन्नर समाज में बड़ा हंगामा मच गया। यहां 24 किन्नरों ने एक साथ फिनायल पी लिया, जबकि एमवाय अस्पताल के बाहर चार किन्नरों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उन्हें काबू में किया और बोतलें छीन लीं। फिलहाल सभी फिनायल पीने वाले किन्नरों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन्नरों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सीएमएचओ को सभी मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने भी रात में एमवाय अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहर पीने वालों में से दो किन्नरों को आईसीयू में भर्ती किया गया है, बाकी को सामान्य वार्ड में रखा गया है। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम को किन्नर समाज के डेरे में झगड़े और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला गया। स्थिति सामान्य होने के बाद सभी के बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद गादी और संपत्ति को लेकर है। एक पक्ष सीमा गुरु से जुड़ा है, जबकि दूसरा पायल गुरु का समर्थक बताया जाता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए कुछ महीने पहले पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने एसआईटी गठित की थी, लेकिन तीन महीने गुजर जाने के बाद भी टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। पहले इस जांच की जिम्मेदारी डीसीपी ऋषिकेश मीणा के पास थी, पर उनके ट्रांसफर के बाद जांच ठंडी पड़ गई।

    कुछ दिन पहले भी दोनों गुटों में कहासुनी के बाद अन्नपूर्णा थाने का घेराव किया गया था। इसी बीच नंदलालपुरा क्षेत्र की एक किन्नर ने कथित दो मीडियाकर्मियों पर रेप और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पंकज जैन और उसके साथी अक्षय कुमायूं ने डेरे पर आकर उससे जबरन संबंध बनाए और मना करने पर समाज को बदनाम करने तथा एनकाउंटर कराने की धमकी दी।

    indore madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi transgender
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन

    March 5, 2026

    रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

    March 5, 2026

    यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.