Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गोरखपुर में रिटायर लेखपाल के परिवार को बंधक बनाकर 84 लाख की लूट
    देश

    गोरखपुर में रिटायर लेखपाल के परिवार को बंधक बनाकर 84 लाख की लूट

    adminBy adminJanuary 6, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर 06 जनवरी। यूपी के गोरखपुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की लूट कर फरार हो गए. आरोपियों ने उनके घर में 45 मिनट तक लूटपाट की और असलहे की बट से लेखपाल के सिर पर वार कर घायल कर दिया. इसके बाद वो बड़े आराम से बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

    ख़बर के मुताबिक गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रजही में सोमवार 5 दिसंबर की देर शाम 6 बजे के करीब चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर पर धावा बोलकर 84 लाख रुपए के गहने और रुपये लूट लिए. पुलिस को एक CCTV कैमरे में लूट के बाद घर के बाहर सड़क पर जाते हुए नकाब लगाए लुटेरे दिखाई दिए हैं.

    पीड़ित बालेन्द्र सिंह ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े छह बजे किसी ने उनके घर की डोरबेल बजाई, उन्हें लगा कि कोरियर या फिर दूधवाला होगा. जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला. एक बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल सटा दिया और अंदर की तरफ धक्का देते हुए दरवाजा बंद कर दिया. उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी घर में घुस आए.

    घटना के वक्त घर में बालेन्द्र सिंह की पत्नी, भाई तेज बहादुर सिंह व उनकी पत्नी, बहू और दो बच्चे मौजूद थे. बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर आलमारी की चाबी ले ली और अलमारियों, बक्सों में रखे गहने और नकदी समेटते रहे.

    आरोपियों ने महिलाओं के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए. परिजनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के सिर पर बट से ज़ोरदार प्रहार किया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई और ख़ून निकलने लगा. जिसके बाद आरोपी बड़े ही आराम से बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए.

    परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चारों बदमाश दो बाइकों से जाते हुए दिख रहे हैं. पीड़ित ने 80 लाख के गहने और 4 लाख नकदी की लूटने का दावा किया है. लूट-पाट के दौरान पूरा परिवार करीब 45 मिनट तक बदमाशों की खौफ से दहशत में रहा.

    पीड़ित परिवार के अनुसार चारों बदमाशों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच रही होगी और सभी के हाथों में पिस्टल थी और उन्होंने नक़ाब पहना हुआ था. आरोपियों ने बच्चों पर बंदूक तान दी मारने की धमकी देकर अलमारियों की चाबी छीन ली. पुलिस पीड़ित के घर के बगल में खाली खेत से बदमाशों के भागने का शक जता रहा है.

    gorakhpur robbed tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.