सहारनपुर, 16 मार्च (हि)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरान-अमेरिका के बीच तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुनिया को ईरान से यह समझना चाहिए कि ‘विश्वगुरु’ और महाशक्ति वही होती है जो दबाव में झुकती नहीं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने रुख से दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। एक मीडिया इंटरव्यू में इमरान मसूद ने अमेरिका द्वारा ईरान के नए सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वाले के लिए एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित किए जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनाम बढ़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। उनके मुताबिक एक व्यक्ति की जिद के कारण पूरी दुनिया तनाव की स्थिति में पहुंच गई है और इसका असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। मसूद ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण बड़ी संख्या में मासूम लोगों की जान गई है। सांसद ने कहा कि किसी भी युद्ध में लोगों की मौत दुखद होती है और इसे अच्छा नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार वर्तमान संघर्ष दुनिया के लिए खतरनाक और विनाशकारी साबित हो सकता है, क्योंकि इससे व्यापक स्तर पर तनाव और टकराव की स्थिति बनी हुई है।
Trending
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
- सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज

