Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनियाभर में कल दिखेगा सोने के कंगन सा सूर्यग्रहण
    • पति की हैसियत के हिसाब से पत्नी को भी सम्मानजनक जीवन का अधिकार: हाईकोर्ट
    • सार्वजनिक करेगा यूपी बोर्ड रद्द प्रमाण पत्रों की सूचना
    • महोबा में टेस्टिंग के दूसरे दिन ही लीक हो गई पानी की टंकी
    • ईओ के 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
    • 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारधाम के कपाट
    • रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर की हत्या, खुद रेलवे लाइन पर लेटकर किया सुसाइड
    • योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की कामना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पैसे दो, तभी जाने दूंगा, शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए पैसे देने में लाचार पिता को गिरवी रखना पड़ा मोबाइल
    देश

    पैसे दो, तभी जाने दूंगा, शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए पैसे देने में लाचार पिता को गिरवी रखना पड़ा मोबाइल

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवपुरी 16 फरवरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट डॉक्टर की बेरहमी ने न केवल मानवता को शर्मिंदा किया, बल्कि जिले के स्वास्थ्य सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक लाचार पिता को अपने घायल बेटे की जान बचाने और उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए अपना मोबाइल फोन डॉक्टर के पास गिरवी रखना पड़ा.

    मामला खनियाधाना तहसील के छोटी बामौर गांव का है. यहां रहने वाला 25 साल का हेमराज आदिवासी शनिवार शाम अपनी कार से दो साथियों के साथ निकला था. कंजवाया पुल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद साथी युवक उसे अछरौनी गांव के एक निजी क्लीनिक पर छोड़कर मौके से फरार हो गए.

    जब घायल हेमराज के पिता किशोरी आदिवासी को हादसे की सूचना मिली, तो वे भागते हुए निजी क्लीनिक पहुंचे. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार और मलहम-पट्टी के बदले 1800 रुपये की मांग की. गरीब पिता के पास उस वक्त उतनी राशि नहीं थी. किशोरी ने डॉक्टर से बार-बार हाथ जोड़कर विनती की कि उनके बेटे की हालत बिगड़ रही है, उसे जिला अस्पताल ले जाने दिया जाए और वे बाद में पैसे चुका देंगे. मगर सामने से जवाब मिला- पहले पैसे दो, तभी यहां से छुट्टी मिलेगी.

    बेबस पिता अपने तड़पते हुए बेटे को देख रहा था और दूसरी तरफ डॉक्टर के पास पत्थर जैसा दिल था. हार मानकर पिता ने अपना मोबाइल फोन डॉक्टर के पास गिरवी रख दिया, तब जाकर उस डॉक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाने की अनुमति दी. शनिवार देर रात युवक को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

    पीड़ित दलित-आदिवासी परिवार ने इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. किशोरी आदिवासी ने मांग की है कि ऐसे डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि किसी और गरीब को ऐसी प्रताड़ना न झेलनी पड़े.

    madhya-pradesh shivpuri tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दुनियाभर में कल दिखेगा सोने के कंगन सा सूर्यग्रहण

    February 16, 2026

    पति की हैसियत के हिसाब से पत्नी को भी सम्मानजनक जीवन का अधिकार: हाईकोर्ट

    February 16, 2026

    सार्वजनिक करेगा यूपी बोर्ड रद्द प्रमाण पत्रों की सूचना

    February 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.