Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का
    • मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत
    • जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में
    • गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने जो संघर्ष किया पत्रकारिता और साहित्य में आज भी जारी है
    • यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    • हर सुनने वाले के दिल को छू लेगा ‘चांद देख लेना’ गीत
    • शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें नेहा धूपिया ने खारिज कीं
    • केस जारी रखना औचित्यहीन यदि आरोपित व पीड़िता शादी करके खुशहाल जीवन बिता रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यदि नई पीढ़ी सुचारू रूप से काम करे तो पुरानी पीढ़ियों को पीछे हट जाना चाहिए : गडकरी
    देश

    यदि नई पीढ़ी सुचारू रूप से काम करे तो पुरानी पीढ़ियों को पीछे हट जाना चाहिए : गडकरी

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/नागपुर, 20 जनवरी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गत दिवस अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की वकालत करते हुए कहा कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को पीछे हट जाना चाहिए। गडकरी विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी परिकल्पना उन्होंने की थी।
    विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव का आयोजन एसोसिएशन फार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआइडी) के अध्यक्ष आशीष काले द्वारा किया गया था। गडकरी ने कहा कि काले ने युवा पीढ़ी को एडवांटेज विदर्भ पहल में शामिल किया है। मेरा मानना है कि धीरे-धीरे पीढ़ी में भी बदलाव आना चाहिए।
    केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा है कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के लिए रास्ता बना देना चाहिए। उन्होंने यह बात नागपुर में एडवांटेज विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए और पुरानी पीढ़ी को धीरे-धीरे पीछे हटकर अन्य काम करने चाहिए।
    इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, यह महोत्सव विदर्भ क्षेत्र को भारत के औद्योगिक नक्शे पर एक मजबूत विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। गडकरी इस महोत्सव के मुख्य संरक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव तीसरी बार आयोजित हो रहा है और यह 6 से 8 फरवरी तक नागपुर में चलेगा। उन्होंने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों के बहुत अच्छे उद्यमी मौजूद हैं।
    गडकरी ने कहा कि आशीष के पिता मेरे मित्र हैं। अब हमें धीरे-धीरे सेवानिवृत्त होना चाहिए और जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए। एआईडी के मुख्य मार्गदर्शक गडकरी ने बताया कि नागपुर में छह से आठ फरवरी तक आयोजित हो रहे एडवांटेज विदर्भ एक्सपो का यह तीसरा वर्ष है। गडकरी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अच्छे उद्यमी हैं।
    उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य विदर्भ को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है। केंद्रीय मंत्री ने किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों तथा सेवा क्षेत्र के महत्व पर भी जोर दिया।
    एडवांटेज विदर्भ एक्सपो में कपड़ा, प्लास्टिक, खनिज, कोयला, विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों के उद्योगों की भागीदारी होगी।
    वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी माने जाने वाले भाजपा एमएलसी संदीप जोशी ने सोमवार को राजनीति से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वे युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए राजनीति से हट रहे हैं।

    Desh Nagpur New Delhi Nitin Gadkari Political News tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का

    March 25, 2026

    मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत

    March 25, 2026

    जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.