Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
    • लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे
    • हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान
    • Meta AI स्मार्ट ग्लासेस का प्राइवेसी विवाद, अमेरिका में मुकदमा दर्ज
    • आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी
    • भारतीय ज्ञान परंपरा की विदुषी नारियां
    • महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
    • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किराये के नियम न मानने वाले आटो टैक्सी चालकों के कितने काटे चालान
    देश

    किराये के नियम न मानने वाले आटो टैक्सी चालकों के कितने काटे चालान

    adminBy adminDecember 18, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 दिसंबर। दिल्ली में ऑटो और टैक्सी यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कड़ा रुख अपनाते हुए यह स्पष्ट करने को कहा है कि 2023 में जारी किराया अधिसूचना को लागू कराने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

    मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के उपायुक्त को नोटिस जारी कर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अधिकारियों से यह भी पूछा है कि किराया नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ अब तक कितने चालान काटे गए हैं।

    पीठ ने कहा कि रिपोर्ट में यह बताया जाए कि किराया अधिसूचना के पालन के लिए मानक कार्यप्रणाली क्या है, यात्रियों की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था कैसे काम कर रही है और 9 जनवरी 2023 को जारी अधिसूचना को जमीन पर लागू करने के लिए ठोस तौर पर क्या प्रयास किए गए हैं। अदालत अधिवक्ता अनिल निमेश द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजधानी में बड़ी संख्या में ऑटो चालक मीटर से किराया लेने से इनकार करते हैं और अपनी मर्जी से पैसे मांगते हैं। यात्री यदि तय किराया देने पर जोर दे तो उन्हें सवारी देने से भी मना कर दिया जाता है।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि 2023 की अधिसूचना के जरिए दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के लिए किराया तय किया था, जो राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही प्रभावी हो गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

    इसके अलावा, याचिका में ऐप आधारित सेवाओं का मुद्दा भी उठाया गया है। आरोप है कि उबर और रैपिडो जैसी निजी कंपनियां सरकारी मंजूरी वाले ऑटो रिक्शा को अपने मोबाइल ऐप के जरिए चलवाती हैं और यात्रियों से सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूलती हैं।

    याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में पहली बार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है और चालक न तो मीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही तय किराया चार्ट का पालन।

    याचिका में अदालत से यह भी मांग की गई है कि अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह चेतावनी दें कि किराया नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा या उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

    auto-taxi delhi-high-court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    March 7, 2026

    लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे

    March 7, 2026

    हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.