Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इंश्योरेंस के लिए दूसरे को कार समेत जलाया, फैलाई अपनी मौत की अफवाह, गर्लफ्रेंड से चैट ने पकड़वाया
    देश

    इंश्योरेंस के लिए दूसरे को कार समेत जलाया, फैलाई अपनी मौत की अफवाह, गर्लफ्रेंड से चैट ने पकड़वाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 16, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातूर 16 दिसंबर। महाराष्ट्र के लातूर में एक शख्स ने इंश्योरेंस की रकम के लिए खौफनाक कांड किया है. शख्स ने ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वह अपनी घिनौनी करतूत को ज्यादा समय तक नहीं छिपा पाया. पुलिस को जांच करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला और पुलिस ने जब गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बॉयफ्रेंड की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. हत्या के बाद गर्लफ्रेंड के साथ उसकी चौट मामले में अहम सबूत बनी है.

    लातूर के एसपी अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी का नाम गणेश गोपीनाथ चौहान है. मृतक की पहचान 50 साल के गोविंद यादव के रूप में हुई है. वारदात कर्ज चुकाने के लिए एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस हासिल करने के लिए अंजाम दी गई है. एसपी तांबे ने बताया कि गणेश मुंबई में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है. मुंबई में ही वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. उसने मुंबई में 57 लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन खर्चें बढ़ने के कारण वह होम लोन की किस्तें नहीं भर पाया.

    एसपी अमोल तांबे ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने बुलाा लिया. इसके बाद उसके पिता ने उसे मुंबई से पैतृक गांव लातूर जिले के औसा शहर में बुला लिया, लेकिन मुंबई के फ्लैट का कर्ज चुकाने की चिंता लगातार उसे सताती रही. इसी दौरान उसने अपने नाम पर 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस करवाया और एक खौफनाक साजिश रच डाली. 13 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से निकला.

    एसपी अमोल तांबे ने बताया कि औसा शहर के तुलजापुर मोड़ के पास 50 वर्षीय गोविंद यादव ने उससे लिफ्ट मांगी और किला क्षेत्र तक छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में था. फिर भी गणेश ने उसे लिफ्ट दी, रास्ते में खाना ऑफर किया और होटल से खाना खरीदकर खिलाया. खाना खाने के बाद गोविंद कार की पिछली सीट पर सो गया. सुनसान सड़क का फायदा उठाकर आरोपी ने गोविंद को पिछली सीट से उठाकर ड्राइवर सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट बांधी और कार के सभी दरवाजे लॉक कर दिए.

    ऐसा करने के बाद गणेश ने कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. लोगों ने जलती कार देखकर पुलिस को सूचना दी. दूसरी ओर, गणेश ने गर्लफ्रेंड के जरिए अपनी मौत की अफवाह फैला दी. परिजनों ने गणेश की मौत की जांच कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को जांच के दौरान गणेश की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला, जिसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और गणेश की खौफनाक हरकत का खुलासा हो गया.

    Legislature Winter Session maharashtra tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.