Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाना दुष्कर्म : हाईकोर्ट
    देश

    शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाना दुष्कर्म : हाईकोर्ट

    adminBy adminNovember 5, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज, 05 नवंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि शादी के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाना दुष्कर्म का अपराध है। यह की आईपीसी की धारा 376 के तहत आता है। कोर्ट ने कहा कि अगर शादी का वादा शुरू से ही झूठा था और उसका एकमात्र उद्देश्य पीड़िता की सहमति हासिल करना था तो ऐसा यौन संबंध दुष्कर्म की श्रेणी में आता है। यह आदेश न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने रवि पाल व अन्य की याचिका पर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध चार्जशीट को बरकरार रखते हुए याचिका खारिज कर दी।

    मामला गोरखपुर के सहजनवां थाने का है। पीड़िता ने 17 जनवरी 2024 को रवि पाल, उसके भाई अंकित पाल, पिता महेंद्र पाल और मां मुन्नी देवी के खिलाफ रेप और साजिश की प्राथमिकी दर्ज करा आरोप लगाया कि याची ने उससे शादी का झूठा वादा करके 21 नवंबर 2023 को अपने घर पर, 23 नवंबर को एक होटल में और फिर दिसंबर में दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद तीन जनवरी 2024 को उसे दिल्ली में अकेला छोड़ दिया। आरोपी रवि पाल ने सीआरपीसी की धारा 482 के तहत याचिका दाखिल कर चार्जशीट और मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की। उनके वकील ने दलील दी कि संबंध सहमति से थे, कोई चिकित्सकीय पुष्टि नहीं है, एफआईआर में देरी हुई है और पीड़िता ने आरोपी को फंसाने के लिए झूठा मामला रचा है.

    वहीं पीड़िता के वकील प्रिंस कुमार श्रीवास्तव ने दलील दी कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाया था. झूठे वादे पर मिली सहमति को वैध सहमति नहीं कहा जा सकता है. आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा चलना चाहिए. हाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर और पीड़िता के बयानों से साफ जाहिर है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके ही उसकी सहमति हासिल की थी. यह मामला सहमति से बने यौन संबंधों वाला नहीं है, बल्कि झूठे वादे के आधार पर सहमति ली गई थी, जो प्रथम दृष्टया बलात्कार की श्रेणी में आता है.

    ALLAHABAD HIGH COURT ORDER RAPE FALSE PROMISE OF MARRIAGE tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.