मथुरा, 12 मई (ता)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अगर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा होता, तो उन्हें आज ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। तिवारी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गत दिवस वृंदावन आए थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा भी थीं।
कांग्रेस नेता ने असम और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

