Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर
    • अदालतों में मुकदमों की संख्या कम करने हेतु छोटे मामलों का तुरंत हो निस्तारण, क्यों चला 7.65 रूपये का मुकदमा 50 साल
    • 12 करोड़ रूपये खर्च कर 119 किमी सड़कों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने का दावा, साहब जी मुंगेरी लाल के सपने बनकर ना रह जाए यह कथन
    • पुलिस-मजिस्ट्रेटों के दिमाग में कानून को लेकर भ्रम
    • देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR
    • रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग
    • रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
    • प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत
    देश

    हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत

    adminBy adminDecember 8, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 08 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हो रहे एक निकाह में चली गोली ने खुशियों को मातम के माहौल में बदल दिया. बरेली के सिरौली इलाके में निकाह के बाद विदाई की तैयारी थी. इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त को गोली लग गई. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
    रविवार को सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी गांव में अबरार की बेटी का निकाह था. बारात बरेली के सुभाष नगर के सिठौरा से शिवपुरी के श्रीराम फार्म बारातघर में पहुंची थी. शादी का माहौल बेहद खुशी भरा था. निकाह पढ़ने के बाद दोनों परिवार विदाई की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच बारात में आए एक युवक ने अचानक हर्ष फायरिंग के लिए तमंचा निकाल लिया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब युवक ने पहला हवाई फायर करने की कोशिश की तो तमंचा नहीं चला. जैसे ही उसने तमंचा नीचे की ओर किया, उसी समय गोली चल गई और सीधा बारात में शामिल दूल्हे के दोस्त रिजवान के सिर में जा लगी. गोली लगते ही रिजवान जमीन पर गिर पड़ा और बारातघर में अफरातफरी मच गई.

    रिजवान को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक एक बाइक पर बैठकर फरार हो गया.सूचना मिलते ही थाना सिरौली पुलिस और सीओ आंवला नितिन कुमार मौके पर पहुंचे.
    पुलिस ने बारातघर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला युवक रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है. फोरेंसिक टीम भी देर रात घटनास्थल पर पहुंची और तमंचे तथा कारतूस के निशानों की जांच की.

    रिजवान की अचानक मौत से शादी की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. बारातघर में मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
    थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि घटना हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    bareilly tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर

    January 19, 2026

    अदालतों में मुकदमों की संख्या कम करने हेतु छोटे मामलों का तुरंत हो निस्तारण, क्यों चला 7.65 रूपये का मुकदमा 50 साल

    January 19, 2026

    12 करोड़ रूपये खर्च कर 119 किमी सड़कों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने का दावा, साहब जी मुंगेरी लाल के सपने बनकर ना रह जाए यह कथन

    January 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.