Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    • शाहरुख खान के ‘राका’ की तारीफ करने पर एटली ने कहा आपको और गर्व महसूस कराऊंगा, सर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 77 ऐप
    टेक्नोलॉजी

    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 77 ऐप

    adminBy adminSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 सितंबर। गूगल ने प्ले स्टोर से 77 खतरनाक एप्स को हटा दिया है। ये यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए खतरा थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने पिछले साल लगभग 40 लाख एप्स को डिलीट किया। इनमें ज्यादातर प्राइवेसी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। गूगल ने चेतावनी दी है कि अगर कोई एप प्ले स्टोर से गायब हो जाए, तो इसका मतलब है कि एप ने नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, अगर एप फोन में पहले से मौजूद है तो वह चलता रहेगा, लेकिन उसे आगे अपडेट नहीं मिलेगा।

    डेवलपर नियम हुए और सख्त
    गूगल ने पहले ही घोषणा की थी कि वह ऐप्स के नियमों को कड़ा करेगा. नतीजा यह रहा कि 2024 की शुरुआत तक प्ले स्टोर से करीब आधे ऐप्स हट गए. इसके साथ ही गूगल ने 1.55 लाख से ज्यादा डेवलपर अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया. अब तो गूगल ने यह भी तय किया है कि केवल वही डेवलपर्स ऐप्स को प्ले स्टोर या साइडलोडिंग के जरिए उपलब्ध करा सकेंगे जिनकी पहचान वेरीफाई की गई हो.

    ऐप हटे तो क्या होगा आपके फोन पर?
    अगर कोई ऐप प्ले स्टोर से गायब हो जाए तो इसका मतलब यह है कि उसने गूगल के नियम तोड़े हैं. इसका यह अर्थ नहीं कि वह आपके फोन से भी हट जाएगा. आप उस ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं लेकिन उसे अपडेट नहीं कर पाएंगे. अगर वह ऐप खतरनाक साबित होता है तो गूगल का Play Protect फीचर आपको उसे अनइंस्टॉल करने की सलाह देगा. इसलिए सुरक्षित रहने के लिए पुराने और संदिग्ध ऐप्स को खुद हटाना ही बेहतर है.

    यूजर्स को दी गई चेतावनी
    Surfshark का कहना है कि असली जिम्मेदारी यूजर्स पर भी है. किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी परमिशन, रिव्यू और डेवलपर की विश्वसनीयता जरूर जांचें. कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल सफाई करार दिया है लेकिन चेताया कि इससे यूजर्स को झूठी सुरक्षा की भावना नहीं पालनी चाहिए.

    नया Uninstall बटन आने वाला है
    गूगल अब यूजर्स की सुविधा के लिए प्ले स्टोर पर एक नया Uninstall बटन टेस्ट कर रहा है. इस बटन की मदद से आप सीधे ऐप पेज से ही उसे डिलीट कर पाएंगे. अभी तक यूजर्स को “Manage apps & devices” सेक्शन में जाकर एक-एक करके ऐप हटाने पड़ते हैं. नया फीचर इस झंझट को आसान बना देगा.

    Anatsa मैलवेयर
    Zscaler की ThreatLabz टीम ने खुलासा किया है कि एक नए Anatsa मैलवेयर वेरिएंट ने दुनिया भर के 831 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों को निशाना बनाया. इन्हीं ऐप्स में छिपे इस खतरे की वजह से गूगल ने 77 खतरनाक ऐप्स को हटाया. चौंकाने वाली बात यह है कि इन्हें 1.9 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका था.

    google tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026

    सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.