Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब महंगी नहीं होगी बिजली
    देश

    यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब महंगी नहीं होगी बिजली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 2, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 02 जून। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी आई है. पॉवर कॉर्पाेरेशन की ओर से बिजली बिल में 10 फीसदी ईंधन अधिभार लगाए जाने को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने गैर कानूनी बता दिया है. यही नहीं पूरे मामले में सात दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है.
    जवाब के बाद आयोग अपना आखिरी फैसला सुनाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि अब ईंधन अधिभार के रूप में 10 फीसदी की वसूली नहीं की जा सकेगी. पॉवर कॉर्पाेरेशन ने मार्च माह के ईंधन अधिभार के रूप में 10 फीसदी वसूली का आदेश दिया था. ऐसे में जून माह में बिजली का बिल 10 फीसदी अधिक जारी होने की बात कही गई थी.

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार तथा सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल किया और बताया कि ईंधन अधिभार के नाम पर कॉर्पाेरेशन ने मार्च 2026 की वास्तविक बिजली खरीद लागत के साथ-साथ लगभग 1400 करोड़ रुपये के पुराने बकाये दावों और पहले की देनदारियों को भी जोड़ दिया है.

    यह आयोग के नियमों के विपरीत है. मामले की सुनवाई करते हुए विद्युत नियामक आयोग ने पॉवर कॉर्पाेरेशन को नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा है कि कॉर्पाेरेशन की सभी देनदारियों को गणना में शामिल करने से उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ पड़ता है.

    पिछली अवधि के बकाया और देनदारियों को वर्तमान फ्यूल पावर पर्चेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) गणना में शामिल करना विनियम 16.1 के प्रावधानों के अनुसार असंगत है. ऐसे में इस अधिभार को स्वीकृत नहीं किया जा सकता है. आयोग ने पॉवर कॉर्पाेरेशन को सात दिन में विस्तृत स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है. साथ ही वर्तमान व पहले की बिजली खरीद लागत और ट्रांसमिशन शुल्क का विवरण देने का भी आदेश दिया है.
    उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं के साथ न्याय किया है. आयोग की टिप्पणियों से स्पष्ट हो गया है कि कॉर्पाेरेशन ने गलत तरीके से ईंधन अधिभार लगाया है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-electricity uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.