Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में नक्शा पास कराना अब और आसान! दूर होंगी सभी बाधाएं
    देश

    यूपी में नक्शा पास कराना अब और आसान! दूर होंगी सभी बाधाएं

    adminBy adminJanuary 5, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 05 जनवरी। नक्शा पास कराने या फिर भू-उपयोग को लेकर आने वाली बाधाएं दूर होने जा रही हैं। आवास विभाग द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशंस में संशोधन के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी गई है। समिति देखेगी कि इसमें क्या समस्या आ रही है और इसे दूर करने के लिए नियमों में बदलाव की क्या जरूरत है।

    समिति सात दिन में प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराया जाएगा। शहरों में निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशेंस में व्यवस्था की गई है।

    बता दें कि अभी तक शहरों में नक्शा पास कराने और भू-उपयोग बदलने के लिए, जैसे मामले स्थानीय विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं आदर्श जोनिंग रेगुलेशन के हिसाब से निर्णय लिया जाता था. जबकि पिछले वर्ष लागू बॉयलाज में कई खामियां थीं, जिस कारण जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इन्हीं खामियों को दूर करने के लिए आवास विभाग नियमों में संशोधन करेगा, ताकि जनता का काम जल्दी हो सके.

    बॉयलाज संशोधन के लिए बनी समिति में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अध्यक्ष रहेंगे. इसके अलावा इस समिति में ग्राम्य विकास, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद के मुख्य नगर नियोजक, मुख्य वास्तुविद, निदेशक आवास विकास परिषद और निदेशक आवास बोर्ड सदस्य के रूप में रहेंगे. यह समिति बॉयलाज के साथ जोनिंग नियमों की समीक्षा करेगी और फिर संशोधित सुझाव देगी. जो नियम जनता के हितकर होंगे उन्हें लागू किया जाएगा.

    ये बदलाव संभावित
    समिति का मुख्य कार्य नियमों को जनता की सहूलियत के हिसाब से बनाना है. यह देखा जाएगा कि कैसे और सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं. इसमें नक्शा पास करते समय सड़क की चौड़ाई में छूट दी जा सकती है. इसके साथ ही भू-उपयोग में बदलाव भी संभव है.

    Housing Department lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.