Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जेनरेटर का धुआं कमरे में भरा, दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत
    देश

    जेनरेटर का धुआं कमरे में भरा, दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत

    adminBy adminJanuary 2, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद 02 जनवरी। जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला सौंठ स्थित गिर्राज फिलिंग स्टेशन पर काम करने वाले दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. दोनों कर्मचारी पेट्रोल पंप के ही एक कमरे में सोए हुए थे. कमरे में जेनरेटर चल रहा था. आशंका है कि जेनरेटर से निकले धुएं के कारण कमरे में जहरीली गैस बन गया और दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.

    इटावा जिले के गांव रूपपुरा निवासी सागर और मोहित युवक गिर्राज पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे. रोज की तरह गुरुवार की रात यह दोनों युवक काम खत्म कर कमरे में सोने के लिए चले गए थे. उस कमरे में एक जेनरेटर चल रहा था. सुबह जब यह दोनों लोग नहीं जगे तो इन्हें जगाने की भी कोशिश की गई, लेकिन इनके न उठने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर दोनों युवक अचेत अवस्था में मिले। पास ही जनरेटर रखा हुआ था, जिससे निकले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य भी इक्कट्ठे किए.

    थानाध्यक्ष नारखी राकेश गिरी ने बताया कि मृतकों के शरीर पर कोई चोट नहीं है. मौत के कारण जानने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रथमदृष्टया जेनरेटर के धुएं से बनीं गैस से इनकी मौत की आशंका है.

    सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बाताया कि प्रथम दृष्टया मामला दम घुटने का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    firozabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.