Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»250 कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
    देश

    250 कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 23, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 23 फरवरी। गाजियाबाद की स्वाट टीम और मोदीनगर पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में 20 से अधिक लोग शामिल हैं और यह गैंग अब तक 250 से ज्यादा कारें चोरी कर यूपी, दिल्ली और हरियाणा में बेच चुका है।

    एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो समेत तीन कारें बरामद की गई हैं। गिरोह के सदस्य फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी आरसी तैयार कर वाहनों को बेचते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं।

    पकड़े गए आरोपी हरेंद्र उर्फ हनी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के खजूरी खास में किराये के मकान में रहकर वाहन चोरों का गैंग चलाता था। वर्ष 2014 में थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद क्षेत्र में रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों से मोबाइल चोरी के मामले में वह जेल जा चुका है। उस समय वह ठकठक गैंग के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा।

    जेल से छूटने के बाद वह सोतीगंज, मेरठ निवासी गोल्डी सरदार के यहां 12 हजार रुपये प्रतिमाह पर ड्राइवर का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी दोस्ती जीतू, उमरदराज और मेहराज (मकबरा डिग्गी, मेरठ) से हुई और इनके साथ मिलकर चार पहिया वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल हो गया। इस मामले में वह थाना परतापुर, मेरठ से भी जेल जा चुका है।

    आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 में कोतवाली देहात, बुलंदशहर से अपने गैंग के साथ गिरफ्तार होकर जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया और गाजियाबाद व दिल्ली के कई थानों से वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

    साल 2025 में थाना इंदिरापुरम से फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में जेल जाने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर आने के बाद उसने मोदीनगर क्षेत्र से स्कॉर्पियो-एन चोरी की और दिल्ली के रोहिणी, सागरपुर और मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में साथियों के साथ लगातार चार पहिया वाहन चोरी की वारदातें कीं। बरामद स्कॉर्पियो-एन को सागरपुर, दिल्ली और आई-20 को मॉडल टाउन, दिल्ली से चोरी करना स्वीकार किया है। मोदीनगर से चोरी स्कॉर्पियो-एन को राजस्थान में बेचा गया था।

    दूसरे आरोपी अमित चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की कारों को गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सप्लाई करता था। उसने पिछले पांच वर्षों में 50 से अधिक गाड़ियां इन राज्यों में बेची हैं।

    दोनों आरोपियों ने बताया कि बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, पानीपत, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में उनका संगठित गिरोह सक्रिय है। वे चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट उतारकर फेंक देते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियों को आगे बेच देते थे ताकि पुलिस से बच सकें। 18 फरवरी को महताब उर्फ बच्चा और शमीम को सिहानी गेट पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

    गिरोह फॉर्च्यूनर कार को करीब 4 लाख रुपये, स्कॉर्पियो को 3 लाख रुपये और हुंडई व मारुति की कारों को करीब 60 हजार रुपये में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बेचता था। चोरी की गाड़ियों से मिलने वाली रकम को गैंग के सदस्य आपस में बराबर बांट लेते थे। पिछले 10 वर्षों में यह गिरोह 250 से अधिक कारें बेच चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र उर्फ हनी गुर्जर पुत्र कृष्णपाल, हाल निवासी खजूरी खास थाना खजूरी, दिल्ली (मूल निवासी गांव किनौनी, थाना रोहटा, मेरठ) है। दूसरा आरोपी अमित चौधरी पुत्र राजबीर सिंह, ड्रीम सिटी थाना कंकरखेड़ा, मेरठ में किराये पर रहता है (मूल निवासी लावड़ थाना इंचौली, मेरठ)।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो, एक आई-20 और एक ब्रेजा कार के साथ नकली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

    car-theft-gang ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.