नई दिल्ली 09 जनवरी। सड़क हादसे में घायलों को कैशलेस इलाज देने की योजना जल्द पूरे देश में लागू होगी। योजना के तहत हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती मरीज को एक हफ्ते तक डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक की है। इस बैठक में ‘जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट’ के लक्ष्य पर गंभीर चर्चा हुई है। नितिन गडकरी ने गत दिवस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक के बाद यह बात कही। योजना के तहत सड़क से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने वालों (राहवीर) को सरकार 25 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र भी देगी।
बस यात्रा होगी सुरक्षित रू सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एम्स-दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डन आवर (हादसे के बाद एक घंटा) में सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण 50,000 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि राज्यों के चर्चा के बाद डेढ़ लाख रुपये का कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम लागू करने पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस योजना की शुरुआत व नामकरण करेंगे।
Trending
- विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती
- बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली
- सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच
- भाजपा लाएगी कानून का राज, एक माह में जेल में होंगे अपराधी : राजनाथ
- आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी का आरोप
- पेशे से संबोधित करना एससी एसटी एक्ट के तहत अपराधन नहींः हाईकोर्ट
- शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
- सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत

