Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी महिला आईएएस बनकर 34.74 लाख की ठगी! पति-पत्नी पटना से गिरफ्तार
    देश

    फर्जी महिला आईएएस बनकर 34.74 लाख की ठगी! पति-पत्नी पटना से गिरफ्तार

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा 08 अप्रैल। सरकारी रसूख और आईएएस अधिकारी का झूठा रौब दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का मधेपुरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड में पुलिस ने पतिपत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि इन्होंने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक ठेकेदार से ₹34.74 लाख की ठगी कर ली.

    इस मामले में मधेपुरा वार्ड 9 निवासी पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के सत्संग के दौरान उनकी मुलाकात एक लग्जरी गाड़ी में सवार दंपति से हुई. गाड़ी पर बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक का फर्जी बोर्ड लगा था. आरोपी सन्नी कुमार राय ने महिला को आईएएस अधिकारी बताया और खुद को उसका बॉडीगार्ड बताया. यहीं से ठगी का खेल शुरू हुआ.

    सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग माध्यमों से ₹34 लाख 74 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए. लंबे इंतजार के बाद भी जब काम नहीं मिला, तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए.

    आरोप है कि एक बार जब आरोपी मधेपुरा आया, तो पीड़ित ने उसे पकड़कर पैसे लौटाने को कहा. इस पर आरोपी ने हाथापाई की, पीड़ित का आईफोन छीन लिया और धमकी देते हुए फरार हो गया.

    इस मामले में पीड़ित ने सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. जांच में खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी आईएएस बनाकर लोगों को ठगता था. दोनों के खिलाफ पहले से भी ठगी के मामले दर्ज हैं.

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के दौलतपुर, बिहटा से दोनों को गिरफ्तार कर मधेपुरा लाया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    गिरफ्तार आरोपी सन्नी कुमार राय भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगिया गांव का रहने वाला है और श्रद्धांजलि देवी उसकी पत्नी है. पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी चारपहिया वाहन और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    bihar madhepura tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.