Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चोरी के ट्रैक्टरों की दूसरे राज्यों में तस्करी करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    चोरी के ट्रैक्टरों की दूसरे राज्यों में तस्करी करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminNovember 27, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 नवंबर। चोरी के ट्रैक्टरों की दूसरे राज्यों में तस्करी करने वाले गैंग के 4 तस्करों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से 4 ट्रैक्टर, दो इंजन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कासिम, शेरपाल, मुस्तकीम और जाने आलम है.
    एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि इन तस्करों को मुरादाबाद जिले के थाना पाकबाड़ में हाकिमपुर स्टेशन के पास बड़े तालाब से करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि एसटीएफ की बरेली फील्ड यूनिट को जानकारी मिली थी, कि कुछ लोग असम से आ रहे एक कैंटर में पश्चिम बंगाल से चोरी ट्रैक्टर और चेचिस से अलग किए गए इंजन को बेचने की फिराक में हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि पूछताछ के दौरान कासिम ने बताया कि वह असम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से पुराने चोरी के ट्रैक्टरों को खरीदता है. वहां से मंगाकर यहां रिपेयर कराता है. पेंट कराकर चेचिस नंबर, इंजन नंबर और मार्का प्लेट बदल देता है. फिर इन्हें अच्छे दामों पर बेच दिया जाता है.
    दूसरे आरोपी शेरपाल ने बताया कि वह कैंटर ड्राइवर है. वह अलग-अलग कंपनियों का माल असम, उङ़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड राज्यों में ले जाता है. वापसी में कासिम के खरीदे हुए ट्रैक्टर, इंजन, टायर और दूसरे पार्ट्स लोड कराकर ले आता है.
    इस कैंटर का मालिक शमशूल हसन है, जो कि कुंदरकी का रहने वाला है. शमशूल की बताई लोकेशन से ही उसने इस कैंटर में खड्गपुर से कासिम के ट्रैक्टर और इंजन लोड कराए थे.
    उ

    सने बताया कि 23 नवंबर 2025 को वह जब वह पश्चिम बंगाल में था, तब कासिम ने फोन किया था. उसने कहा कि खड्गपुर से दो ट्रैक्टर और दो इंजन लोड कराकर ले आना है. पं. बंगाल के बेल्दा का रहने वाला अली नाम के व्यक्ति ने इंजन और ट्रैक्टर लोड कराकर भेजे हैं. इन ट्रैक्टर और इंजन की डिलीवरी लेने के लिए कासिम ने उसे यहां बुलाया था. ड्राइवर शेरपाल की कही बातों के संबंध में कासिम से पूछा तो उसने बताया कि उसने ही अली नाम के व्यक्ति से चोरी के दोनों ट्रैक्टर और दो इंजन खरीदे हैं. यह सामान इसी कैंटर में लोड है.
    उसने बताया कि वह सही जगह देखकर इनको उतारकर इनके चैसिस नंबर, इंजन नंबर और मार्का प्लेट बदलकर इनको अच्छे दामो में बेच देता. दो इंजन पटियाला के रहने वाले बॉबी को भेजता और दोनों ट्रैक्टर जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले रवि और दीपक को बेचने थे. यह दोनों सगे भाई हैं.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.