नई दिल्ली/काठमांडू, 28 अप्रैल (ता)। विदेश सचिव विक्रम मिसरी अगले महीने नेपाल की यात्रा पर जा सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गत दिवस यहां कहा कि मार्च में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।
नेपाल के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा मई के पहले पखवाड़े में होने की उम्मीद है।
यात्रा की सटीक तिथि और विवरण अभी तक तय नहीं किए गए हैं। मिसरी की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और भारत द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं की समीक्षा एजेंडा में शामिल होगी।
इस महीने की शुरुआत में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस में हिंद महासागर सम्मेलन के इतर अपने नेपाली समकक्ष शिशिर खनाल से मुलाकात की, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक सहयोग पर चर्चा की थी।
सूत्रों ने बताया कि खनाल के साथ बैठक के दौरान, जयशंकर ने नयी सरकार की प्राथमिकताओं को समझने के लिए मिसरी को काठमांडू भेजने का प्रस्ताव रखा।
बालेंद्र शाह के हिमालयी देश के सर्वाेच्च कार्यकारी पद का मार्च में कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भेजे अपने बधाई संदेश में भारत आने का निमंत्रण दिया था। विदेश सचिव मिसरी की इस यात्रा से निकट भविष्य में नेपाली प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा के लिए भी आधार तैयार होने की उम्मीद है। इस यात्रा के संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

