Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का
    • मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत
    • जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में
    • गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने जो संघर्ष किया पत्रकारिता और साहित्य में आज भी जारी है
    • यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    • हर सुनने वाले के दिल को छू लेगा ‘चांद देख लेना’ गीत
    • शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें नेहा धूपिया ने खारिज कीं
    • केस जारी रखना औचित्यहीन यदि आरोपित व पीड़िता शादी करके खुशहाल जीवन बिता रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बहन की शादी, किस्तें भरने को 15 लाख में चावल बेचा, दो भाई गिरफ्तार
    देश

    बहन की शादी, किस्तें भरने को 15 लाख में चावल बेचा, दो भाई गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 17, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल 17 जनवरी। संभल पुलिस ने व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी कर चावल से भरा ट्रक बेचने के आरोप में मेरठ निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10.30 लाख रुपये नकद और ट्रक का ट्राला बरामद किया है। इस मामले में मुजफ्फरनगर का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

    यह खुलासा शुक्रवार शाम 4 बजे जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई में किया गया। एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी रिहान और कामिल पुत्र बाबर के रूप में हुई है। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के नंगाला रिवावली निवासी कादिर अभी फरार है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी कादिर, कामिल और रिहान लंबे समय से ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से माल भेजने का काम करते थे। वे पहले ट्रांसपोर्टर का विश्वास जीतते थे और फिर मौका पाकर किराए पर लदवाए गए माल को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय खुद व्यापारी बनकर बेच देते थे।

    हाल ही में, उन्होंने संभल की उमाम ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से व्यापारी लोकेश के 888 बोरे चावल बहजोई से कुरुक्षेत्र, हरियाणा के लिए लादे थे। आरोपियों ने माल सहित ट्रक को कुरुक्षेत्र ले जाने के बजाय छिपा दिया और ट्रांसपोर्टर या व्यापारी से संपर्क तोड़ लिया। उन्होंने 335 कुंतल चावल हरियाणा की मंडी में लगभग 15 लाख रुपये में बेच दिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके ट्रक की किस्तें बकाया थीं और परिवार में बहन की शादी का खर्च भी था। उन्हें कम समय में अधिक पैसों की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने यह योजना बनाई। कादिर ने उन्हें संभल के ट्रांसपोर्टर मुशाहिद का नंबर दिया था, जिसके माध्यम से वे बहजोई में माल भरने आए थे।

    एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि बहजोई चावल लाकर हरियाणा की मंडी में 15 लाख रुपए में बेचा गया था, जिसमें 10.30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल फरार आरोपित कादिर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

    sambhal tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का

    March 25, 2026

    मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत

    March 25, 2026

    जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.