Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने को लेकर 3 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर
    देश

    पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने को लेकर 3 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे 21 अक्टूबर। पुणे के शनिवारवाड़ा के अंदर नमाज पढ़े जाने से बवाल मच गया है. नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद बढ़ते देख पुलिस ने नमाज पढ़ने वाली 3 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी और अन्य हिंदू संगठनों ने नमाज पढ़ने का विरोध किया.हिंदू संगठनों ने तो शनिवारवाड़ा जाकर उस जगह का गौमूत्र से शुद्धिकरण किया, जहां नमाज पढ़ी गई थी.

    बता दें कि शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हजरत ख्वाजा सैय्यद दरगाह के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं विरोध प्रदर्शन का आह्वान बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने किया था. उन्होंने नमाज पढ़े जाने का वीडियो अपने X हैंडल पर अपलोड किया और घटनाक्रम को ऐतिहासिक धरोहर का अपमान बताया. इस पोस्ट को देखकर सकल हिंदू समाज और पतित पावन संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गौमूत्र व गोबर जगह का ‘शुद्धिकरण’ किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

    वायरल वीडिया के अनुसार, शनिवारवाडा की ऊपरी मंजिल पर 6 से 7 मुस्लिम महिलाएं चटाई बिछाकर नमाज पढ़ रही हैं और आस-पास बच्चे खेल रहे हैं. वहीं कुछ टूरिस्ट भी घूम रहे हैं. एक शख्स ने इस मौके का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

    मेधा कुलकर्णी ने वीडियो ट्वीट किया और पोस्ट में लिखा कि शनिवारवाडा पेशवाओं का महल था और भारत की ऐतिहासिक धरोहर है, इसके अंदर नमाज पढ़कर इसका अपमान किया गया है. हिंदू समाज और हिंदू संगठनों चलो शनिवार वाडा!

    मेधा कुलकर्णी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घर लिया और विवादित जगह को सील कर दिया. साथ ही पुलिस ने प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (AMASR) नियम 1959 के तहत केस दर्ज किया.

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने एएमएएसआर नियमों की संबंधित धारा लागू की है, जो संरक्षित स्मारकों के भीतर निषिद्ध गतिविधियों से संबंधित दंड का प्रावधान करती है.”

    -video-viral pune shaniwarwada tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.