Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए
    • 13 साल के अनु ने जीता बाल केसरी सम्मान
    • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल गिरफ्तार
    • बुलंद आवाज और रौबदार व्यक्तित्व के बल पर अमरीश पुरी ने खलनायकी को दी नई पहचान
    • टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा, 3 किलो सोना बरामद
    • अल्लू अर्जुन समन के बाद कोर्ट की सुनवाई में हुए शामिल
    • ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी शुरू कर रहे हैं नया सफर
    • पूर्वी उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का प्रकोप जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन, 18 गाड़ियां फूंकी, 50 किसान घायल; इंटरनेट बंद
    देश

    हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन, 18 गाड़ियां फूंकी, 50 किसान घायल; इंटरनेट बंद

    adminBy adminDecember 11, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हनुमानगढ़ 11 दिसंबर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. तनाव को देखते हुए गुरुवार को भी इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील है. साथ ही क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

    राठीखेड़ा क्षेत्र में 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एथेनॉल फैक्ट्री का किसान पिछले 15 महीनों से विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस प्लांट से इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल स्तर पर असर पड़ेगा और खेती को नुकसान होगा. हनुमानगढ़ के एसपी हरीशंकर ने कहा कि हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बवाल करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
    बुधवार को दोपहर टिब्बी एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों की एक बड़ी सभा हुई. इसके बाद शाम करीब चार बजे हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ राठीखेड़ा में निर्माणाधीन फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए और दीवार गिरा दी. इसी दौरान पुलिस से टकराव की स्थिति बन गई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई. आक्रोशित भीड़ ने 18 वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

    स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. 50 से अधिक किसान घायल हो गए, जबकि संगरिया क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी चोटिल बताए जा रहे हैं.
    संगारिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने बुधवार को हुई घटना के लिए जिला कलेक्टर व एसपी को जिम्मेदार ठहराया है।

    टिब्बी गुरुद्वारा में 12 बजे किसानों की सिंह सभा होनी थी। विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर के पदमपुर से राठीखेड़ा जाते समय काफिले को प्रशासन ने पदमपुर क्षेत्र की घमूड़वाली चौकी के पास रोक दिया। इस दौरान समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
    विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर को बींझबायला मंडी बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया है। वे किसानों की सभा में जा रहे थे। उनके साथ PCC सदस्य विकास गौड़, यूथ कांग्रेस जिलाधयक्ष करण सहारण,जगतार समरा को भी लिया हिरासत में लिया गया है।

    hanumangarh-riot rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए

    June 23, 2026

    13 साल के अनु ने जीता बाल केसरी सम्मान

    June 23, 2026

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.