Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में युवतियों को फंसाता था इंजीनियर साधु, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो
    देश

    ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में युवतियों को फंसाता था इंजीनियर साधु, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 2, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 02 जून। मथुरा में छात्रा से रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। उसका असली नाम अभिषेक मिश्रा (29) है। साधु बनने के बाद नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। साधु पर छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएससी नर्सिंग की छात्रा है।

    उसने बताया कि अभिषेक मिश्रा ने प्रसाद के नाम पर नशीला दूध पिलाया, फिर रेप करके फोटो-वीडियो बनाए। ब्लैकमेल करने लगा और 5 लाख रुपए मांगे। न देने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी।

    25 मई को छात्रा ने मथुरा SSP से शिकायत की। उसी दिन थाने में केस दर्ज हुआ। 1 जून को आरोपी को राधाकुंड स्थित उसके मकान से पकड़ा गया। उसके साथ दो युवतियों और एक लड़के को भी पकड़ा गया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से 12 से ज्यादा युवक-युवतियों के अश्लील फोटो मिले हैं।

    शुरुआती जांच में पता चला कि वह यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रवचन देता था। इसके बाद कई लोग उसके प्रभाव में आकर उससे संपर्क करते थे। शुरुआत में वह लोगों से ज्ञान और धर्म की बातें करता था, लेकिन उसके टारगेट पर पढ़ी-लिखी, अमीर और बड़ी कंपनियों में जॉब करने वाली युवतियां रहती थीं।

    कुछ दिन ऑनलाइन प्रवचन देने के बाद वह उन्हें जाल में फंसाता था, फिर मथुरा बुलाता और कुछ दिन साथ में घूमता था। इसके बाद प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ देकर वह शारीरिक संबंध बनाता था। फोटो-वीडियो भी बना लेता था।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया- मैं मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला हूं। पांच साल पहले IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech पास किया। फिर एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर नौकरी की। नौकरी छोड़कर मथुरा आ गया। यहां तीन साल से रह रहा हूं। पहले गोवर्धन के राधाकुंड में किराए पर मकान लिया, फिर बाद में मकान खरीद लिया।

    गोवर्धन थाना क्षेत्र के किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने एसएसपी श्लोक कुमार को एक प्रार्थना-पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी उसकी बहन बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। 15 मई को वह मथुरा आई थी।
    उसकी बहन भजन-कीर्तन मंडली के माध्यम से कथित साधू अभिषेक मिश्रा के संपर्क में है। 15 मई की रात कथित साधू अभिषेक ने भगवान का प्रसाद बताकर दूध पिलाया। इसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत जैसी हो गई। दूसरे दिन आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

    प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आरोपित ने वीडियो काल कर पांच लाख रुपये की मांग की और निजी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर 25 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की। पुलिस ने कथित साधू के संपर्क में रहने वाली युवतियों व उनके स्वजन से बातचीत की तो मामला खुलकर सामने आ गया।

    पुलिस ने सोमवार शाम आरोपित अभिषेक मिश्रा को राधाकुंड स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने दो युवतियों और एक बालक को मुक्त कराया है। तीनों को पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में भेजा है। आरोपित के मोबाइल से पुलिस को कई युवतियों व युवक के अश्लील फोटो मिले हैं।

    mathura rapist-engineer-sadhu tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.