Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार
    देश

    ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार

    adminBy adminNovember 13, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली 13 नवंबर। रायबरेली में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली पर स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 लोगों के खिलाफ लालगंज कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। मामले में एसटीएफ ने एक दलाल और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि काफी समय से अवैध वाहनों से अवैध वसूली का खेल चल रहा था।

    वहीं, मामले में नामजद कई अधिकारियों को भी हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध वसूली के लिए बनी ओवरलोड वाहनों की सूची, बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। यह एफआईआर मंगलवार की रात दर्ज कराई गई, लेकिन इस मामले का खुलासा बुधवार को हुआ तो हड़कंप मच गया।

    एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी की तरफ से रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम मोहित सिंह, अयोध्या जिले के बेजू पुरवा टिहुरा निवासी ट्रक चालक सुनील यादव, एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजली, उनके चालक सिकंदर, यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) फतेहपुर अखिलेश चतुर्वेदी, उनके चालक अशोक तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली अंबुज, उनका दीवान नौशाद, पीटीओ रायबरेली रेहाना, उनका चालक सुशील और मिथुन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

    इसमें मोहित सिंह और ट्रक चालक सुनील यादव को एसटीएफ पकडकर अपने साथ ले गई। एफआईआर के मुताबिक मोहित रायबरेली-फतेहपुर मार्ग से गुजरने वाले ट्रक व डंपरों से अवैध वसूली करता था। इसमें रायबरेली और फतेहपुर के अधिकारियों की मिलीभगत रहती थी। बैंक के जरिए वह वसूल किए गए रुपयों का लेनदेन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से करता था। मोहित के पास 141 वाहनों की सूची बरामद हुई है। प्रतिमाह वाहनों को पास कराने के नाम पर वसूली की जाती थी।

    एसटीएफ के उपनिरीक्षक के मुताबिक मोहित के पास से 4270 रुपये, तीन मोबाइल, सात बैंक कार्ड, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, एक बैंक पासबुक बरामद करने के साथ स्कार्पियो को कब्जे में लिया गया है। वहीं ट्रक चालक सुनील यादव के पास से 1500 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुए हैं। सुनील ने बताया कि वह चिल्लाघाट बांदा से मौरंग भरकर ट्रक लेकर डलमऊ गंगापुल से होकर रायबरेली आ रहा था। जनपद सुरक्षित पास कराने के लिए मोहित के संपर्क में रहता हूं।

    इसके एवज में मोहित प्रति चक्कर उनसे 300 रुपये लेता था। उधर, बताया जा रहा है कि इस मामले में पीटीओ रायबरेली रेहाना, उनके चालक सुशील समेत कई लोगों को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस बारे में कुछ कोई बता नहीं पा रहा है। एसटीएफ उपनिरीक्षक ने बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।

    एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में मोहित ने बताया कि एआरटीओ फतेहपुर पुष्पांजली के चालक सिकंदर को 2500 रुपये प्रतिगाड़ी प्रति महीने की दर से देता था। पीटीओ फतेहपुर अखिलेश चतुर्वेदी के चालक अशोक तिवारी को 2500 रुपये प्रति गाड़ी प्रतिमाह नकद देता था। एआरटीओ रायबरेली अंबुज के दीवान नौशाद को 3500 रुपया प्रतिमाह प्रतिगाड़ी देता था। पीटीओ रायबरेली रेहाना के चालक सुशील को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रतिगाड़ी के रूप में देता था। वहीं मोहित अलग से प्रतिगाड़ी 500 रुपये की वसूली करता था। आरोपी मोहित ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। साथी मिथुन के साथ मिलकर रायबरेली व फतेहपुर के अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करता था।

    raebareli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.