Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड रोड; 53 गांवों की जमीन रजिस्ट्री पर रोक
    देश

    वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड रोड; 53 गांवों की जमीन रजिस्ट्री पर रोक

    adminBy adminJune 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 19 जून। ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए दो एलिवेटिड रोड तैयार किए जाएंगे. वाराणसी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना को मूर्ख रूप देने के लिए शुरुआत कर दी गई है. इसी क्रम में परियोजना से प्रभावित गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है.

    वाराणसी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वरुणा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और वाराणसी रिंग रोड के बीच वरुणा तीर्थ कनेक्टर कॉरिडोर के विस्तृत परियोजना बनाई गई है.

    इसमें 21.153 किमी में प्रस्तावित 41 गांवों में गंगा नदी के किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से रिंग रोड तक 18.100 किमी में प्रभावित 11 गांवों से वरुणा एलिवेटेड और रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है. भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरी किए जाने तक रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है.

    जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परियोजना के तहत प्रभावित ग्रामों से प्रस्तावित भूमि के क्रय-विक्रय, सट्टा, इकरारनामा भूमि की श्रेणी में परिवर्तन और प्रभावित सरकारी भूमि के आवंटन पर रोक लगाए जाने का अनुरोध किया गया है. प्रभावित सरकारी भूमि का किसी भी प्रकार का आवंटन किए जाने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई जाती है.

    गंगा एलिवेटेड (तहसील-सदर): गांव समना, डोमरी, सीरगोवर्धनपुर, छितुपुर, भगवानपुर, सुजाबाद, नगवा, नदेसर, किला कोहना, कोरौटा, रामनगर, वारिदपुर में रोक लगी है.

    वरुणा एलिवेटेड (तहसील-सदर): कुडुहना, रस्तमसर, परशुरामपुर, सराय, पिररां, रनियापुर, छितौनी, कोरौटा, किला कोहना, इंदरपुर, सिरिस्ता, बड़ागांव प्रथम, छपरी, लोहरापुर, चौका, जेतुपुर, काजी सरसौलपुर, अटहरपुर, मकदूमपुर, भटके, करनजापुर और कटेसर गांव प्रभावित हैं.

    जलालपुर (तहसील-पिंडरा): महादेवपुर, सरायखांपुर, दहेपुर, दुर्गापुर, करोंमा, धनेसी, बंजरपट्टी, बरसांडी, कोर्राजपुर, सहदुल्लीनगर, परसियापुर, समाद, कोर्राज, अहिरान, अनेनपुर, भगवनपुर, बाजिदपुर, प्रतापट्टी, मंगापुर गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है.

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi VARANASI RIVER GANGA ELEVATED ROAD
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.