बिजनौर, 13 फरवरी। चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल में एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित की घरेलू नौकरानी ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल निवासी सुमित नारायण अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च 2025 को उसकी पत्नी पारूल मायके गई हुई थीं। उनकी घरेलू सहायिका कामिनी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। 11 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुमित के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर फोटो व वीडियो भेजकर वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
इसके बदले उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई। सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित ने उसी दिन 3 लाख रुपये नकद दो अज्ञात युवकों को दे दिए। इस दौरान बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। 4-5 दिन बाद दोबारा फोन कर दो लाख रुपये और मांगे। पीड़ित ने फादरसन स्कूल के पास एक अज्ञात युवक को रुपये सौंप दिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और दो लाख रुपये और वसूल लिए।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

