Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार और पुलिसकर्मियों पर उड़ेला डीजल
    देश

    दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार और पुलिसकर्मियों पर उड़ेला डीजल

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments52 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 08 अप्रैल। राष्ट्र वंदना चौक पर एडीएम कोर्ट के आदेश पर किराए की एक दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार सिंह व पुलिसकर्मी समेत कई लोगों पर किराएदार एडवोकेट ने डीजल उड़ेल दिया । उसने अपने ऊपर भी डीजल उड़ेल लिया। पुलिस व प्रशासन ने सख्ती करते दुकान में चल रहे ढाबे को खाली कराया और सील लगा दी। पुलिस एक युवक को थाने लाई है।

    बागपत तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत उपाध्याय की कोर्ट ने पांच अप्रैल को शहनाज फातिमा बेगम निवासी बागपत की दुकान को किराएदार सोमनाथ निवासी इंदिरा गली कोर्ट रोड से खाली कराने का आदेश जारी किया था। सोमनाथ की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो सोमनाथ के बेटे एडवोकेट उमेश कुमार व अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया।

    उमेश ने उनके अलावा दारोगा मंजीत सिंह व शाकिर अली, हेड कांस्टेबल संदीप व अन्य लोगों पर डीजल उड़ेल दिया। उमेश ने अपने ऊपर भी डीजल डालते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इस कार्य में उसका अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने सख्ती करते हुए दुकान खाली कराई, प्रशासनिक टीम ने सील लगा दी। वहीं, व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा व अन्य लोग दो-तीन दिन की मोहलत का अनुरोध करते रहे। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि एक युवक को कोतवाली लाया गया है। तहसीलदार ने बताया कि उमेश व उसकी पत्नी नैन्सी ने लिखित में माफीनामा दिया है और भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही है।

    59 साल से किराएदार, वगैर नोटिस कार्रवाई
    उमेश का कहना है कि उनके पिता सोमनाथ वर्ष 1967-68 से इस दुकान के किराएदार हैं। सात फरवरी 1967 को बिजली कनेक्शन मिला था। वर्ष 2013 में दुकान का किराया 100 रुपये था, तब से दुकान मालिक किराया नहीं ले रहे हैं। वाद एडीएम की अदालत में चल रहा था। बगैर नोटिस जारी किए दुकान खाली कराने के लिए अधिकारी पहुंच गए। एकतरफा कार्रवाई की गई है।

    bagpat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.