Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
    • लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे
    • हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान
    • Meta AI स्मार्ट ग्लासेस का प्राइवेसी विवाद, अमेरिका में मुकदमा दर्ज
    • आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी
    • भारतीय ज्ञान परंपरा की विदुषी नारियां
    • महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
    • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग! चौधरी चरण सिंह अजित सिंह जयंत चौधरी राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान सहित रालोद नेताओं के प्रयास को क्यों किया जाता है नजरअंदाज
    देश

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग! चौधरी चरण सिंह अजित सिंह जयंत चौधरी राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान सहित रालोद नेताओं के प्रयास को क्यों किया जाता है नजरअंदाज

    adminBy adminDecember 18, 2025No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की आजादी के बाद से पिछले ५० साल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जो मांग यूपी के पहले सीएम संपूर्णानंद जी की सिफारिश के बाद शुरू हुई वो अब चरम पर पहुंच रही है। ऐसा लगता है कि देर सबेर बेंच की स्थापना अब हो जाएगी। क्योंकि कुछ साल पूर्व महाराष्ट्र में ऐसी मांग जनता की पूरी की गई है। सत्ताधारी दल के बड़े नेता भी इस मांग को उठा रहे हैं। विपक्ष भी पूरी तौर पर साथ दे रहा है। गत १७ दिसंबर को इस मांग को लेकर संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय शर्मा एडवोकेट और महामंत्री राजेंद्र राणा, मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा आदि के प्रयासों से बंद सफल रहा। जिस प्रकार आम आदमी ने इसमे भूमिका निभाई उससे लगा कि यह मांग अब जन आंदोलन बन गई है। इस मांग को पूरा कराने के लिए अनेक प्रकार से अपना समर्थन देने और सिफारिश करने के मामले में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, स्व इंदिरा गांधी और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी, रामनरेश, मायावती और मुलायम सिंह व अखिलेश यादव के नाम की चर्चा खूब होती है। लेकिन पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व रालोद सांसद डॉ राजकुमार सांगवान बिजनौर सांसद चंदन चौहान वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन करते रहे हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि जब भी आंदोलन जोर पकड़ता है तो अन्य दलों के नेताओं के नाम खूब लिए जाते हैं लेकिन रालोद नेताओ के प्रयासों और उनके द्वारा संसद में भी मांग उठाई जाती रही है उसके बावजूद रालोद नेताओं का नाम कोई क्यों नहीं लेता यह बात समझ से बाहर है। स्व चौधरी चरण सिंह मेरठ में वकालत करते थे वो चाहते थे कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हो और उनके दल के नेता भी पूरी कोशिश करते रहे हैं इसके बाद भी रालोद के प्रयासों की चर्चा ना किया जाना सही नहीं कहा जा सकता। चरण सिंह से लेकर जयंत चौधरी तक मधुर संबंध रखने वाले मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा और इस आंदोलन के मुखिया संजय शर्मा व राजेंद्र राणा से आग्रह है कि वह रालोद के नेताओं के प्रयासों को प्राथमिकता से जनता के सामने लाएं। बेंच तो आनी है और आकर रहेगी मगर चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं के प्रयासों को नजरअंदाज ना करें।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    March 7, 2026

    लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे

    March 7, 2026

    हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.