Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»15 अक्टूबर से खुलेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन
    देश

    15 अक्टूबर से खुलेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 13, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामनगर (नैनीताल) 13 अक्टूबर। उत्तराखंड का मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है, जहां पर सालाना लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं. अब कॉर्बेट नेशनल पार्क 15 अक्टूबर से खुलने जा रहा है. 15 अक्टूबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन खुलेगा और 15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जोन ढिकाला जोन खुलेगा. पर्यटकों के स्वागत के लिए स्थानीय अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं. जिसमें उनके रुकने और घूमने के लिए मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है.

    उत्तराखंड स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर साल लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. इन तमाम पर्यटकों की तमन्ना होती है कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दो जोन जरूर घूमें. जिम बिजरानी और ढिकाला जॉन महत्वपूर्ण हैं. ये दोनों ही जोन बरसात के सीजन में लगभग 5 महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं.

    अब 15 अक्टूबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का बीजरानी जोन खुलने जा रहा है, जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सड़कों को ठीक किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो. वहीं 15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का निकला जोंबी खुलने जा रहा है, इसके लिए तमाम तैयारियां विभाग की ओर से पूरी कर ली गई हैं. अब सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है. ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है. वहीँ बिजरानी जोन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग करके ही पर्यटक यहाँ घूम सकते हैं।.

    बताते चले कि बरसात के शुरू होते ही पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ढिकाला 15 जून, गर्जिया और बिजरानी जोन हर साल 30 जून से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा रात्रि विश्राम भी बंद कर दिया जाता है। ढेला और झिरना जोन डे सफारी के लिए पूरा वर्ष खुला रहता है, लेकिन इस बीच रात्रि विश्राम बंद रहता है।

    पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारी खुश
    फिलहाल 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन खुलने जा रहा है. इसके खुलने से पर्यटन व्यवसाय भी बेहद खुश हैं. कॉर्बेट पार्क के इस जोन के खुलने से पर्यटन व्यवसाय में काफी बढ़ोतरी देखी जाएगी. इसके बाद ढिकाला जोन के खुलने का इंतेज़ार पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय व्यापारियों को भी है.

    विभिन्न पर्यटन जोन में सफारी का शेड्यूल
    पर्यटन जोन – सुबह -शाम
    बिजरानी -30 -30
    जिप्सीसीतावनी दो गेट -120 -120
    कोटा -30 -30
    कार्बेट हैरिटेज -30 -30

    पिछले साल पहुंचे 11 हजार विदेशी पर्यटक
    जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की तादाद लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष 4 लाख 59 हजार 95 पर्यटक यहां पहुंचे। जिनमें 4 लाख 48 हजार 95 भारतीय और 11 बजार 300 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। जिससे पार्क प्रशासन को 29 करोड़ 80 लाख रुपए की रिकॉर्ड कमाई हुई।

    corbett-park nainital tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.