बागपत/खेकड़ा, 13 अप्रैल (हि)। दिल्ली की रहने वाली महिला ने खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। खेकड़ा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
खेकड़ा कोतवाली पर गत दिवस डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीकांत ने मुकदमा दर्ज कराया। श्रीकांत ने कहा कि 2012 में वह गाजियाबाद में तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली हिना संपर्क में आई। कुछ दिन दोस्त के रूप में साथ रहने के बाद हिना ने श्रीकांत पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। श्रीकांत ने मना किया तो महिला ने दबाव बनाने के लिए उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। ऐसे में सिपाही के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू हो गई। मजबूरन श्रीकांत को धर्म परिवर्तन कर हिना से निकाह करना पड़ा। श्रीकांत का आरोप है कि हिना लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

