Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
    • यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर
    • पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ, थापरनगर में भरी हुंकार
    • वरिष्ठ पत्रकारों और संगठनों को करना चाहिए प्रयास, व्यवस्था भी जुटाओ संपन्नता भी बढ़ाओ लेकिन अपराधों की घटनाओं से बचकर रहो
    • कोचिंग सेंटरो के संचालकों के सामने झुकना नहीं चाहिए, घटनाओं के लिए जिम्मेदार इमारतो के निर्माण के समय तैनात अफसरों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए
    • 2025 में 345 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण खत्म होने के बाद भी देश में 2500 अभी भी रजिस्टर्ड, हर माह तीन कर रहे हैं आवेदन
    • सहारनपुर की युवती और केरलम के लैब टेक्नीशियन का मकान में मिला शव
    • शामली में आयुष जैसा एक और मामला, अब कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    देश

    पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा रहा है।

    नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो नीतीश 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है।

    ये वही बंगला है जो पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उनके लिए तैयार किया गया है। सामान की ये शिफ्टिंग इस बात का पुख्ता संकेत है कि नीतीश कुमार आगामी 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस प्रशासनिक और व्यक्तिगत हलचल ने पटना के राजनीतिक तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते है नीतीश
    राजनीतिक हलकों में ये चर्चा आम है कि नीतीश कुमार संविधान 14 अप्रैल को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। इस तारीख को चुनने के पीछे कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस्तीफे की औपचारिकता पूरी होते ही वे मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे, जिसकी तैयारी सामान की शिफ्टिंग के रूप में शुरू हो चुकी है।

    नीतीश कुमार का नया ठिकाना अब 7 सर्कुलर रोड होगा। पिछले कुछ दिनों से इस बंगले में युद्ध स्तर पर रेनोवेशन और साज-सज्जा का काम चल रहा था। खुद नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले वहां जाकर काम की प्रगति का जायजा लिया था। अब जब उनके राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले लिए तो इस बंगले को उनके रहने के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

    दरअसल, मुख्यमंत्री आवास से सामान का बाहर निकलना केवल एक व्यक्ति का घर बदलना नहीं, बल्कि बिहार में एक युग के अंत और नए नेतृत्व के उदय का प्रतीक है। भाजपा के साथ चल रही बैठकों के बीच ये साफ हो गया है कि अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई नया चेहरा बैठेगा। नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने से पहले अपने घर को समेटना शुरू कर दिया है, जो शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा है।

    bihar cm-nitish-kumar Patana tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!

    July 2, 2026

    यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर

    July 2, 2026

    पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ, थापरनगर में भरी हुंकार

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.