Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, स्कूटी से टकराई बुलेट
    देश

    लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, स्कूटी से टकराई बुलेट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 16, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मार्च। लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी।

    बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    छात्र के दोस्तों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- एक पल में सब खत्म हो गया। मृतक की पहचान गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड के रहने वाले नैतिक कुमार (17) के रूप में हुई। नैतिक के पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। घटना रविवार सुबह की जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-5 के सामने की है।

    विशेष खंड का रहने वाला नैतिक अपने दोस्त आदित्य श्रीवास्तव और कृष्ण सिंह के साथ अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर सुबह घूमने के लिए निकला था। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों अपनी-अपनी बाइक से रेस लगा रहे थे। इस दौरान बुलेट पर सवार नैतिक के सामने स्कूटी आ गई।

    वह कुछ समझ पाता, इससे पहले बुलेट और स्कूटी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद नैतिक बाइक से उछलकर डिवाइडर पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। नैतिक के पीछे कावासाकी चला रहा आदित्य भी बेकाबू होकर गिर गया। कृष्ण भी सड़क पर गिर गए।

    आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हल्की चोट आई थी, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
    पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव लेकर अपने पैतृक गांव बाराबंकी चले गए। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी के अनुसार घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    bike-accident lucknow student-death tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.