Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    देश

    प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    adminBy adminJanuary 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 19 जनवरी। माघ मेले के दौरान प्रयागराज में पुलिस और एक संत के अनुयायियों के बीच हुई झड़प अब बड़ा मामला बनती नजर आ रही है. इस पूरे प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति परंपरा के खिलाफ आचरण किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी.

    प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह करीब 9 बजे अपने करीब 200 अनुयायियों के साथ उस क्षेत्र में पहुंचे, जिसे सुरक्षा कारणों से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया था. उनके अनुयायियों ने बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं.

    पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम नोज पर जाने की जिद कर रहे थे, जबकि उस समय वहां भारी भीड़ थी. सुबह कोहरे के कारण संगम क्षेत्र में 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि 200 लोगों और एक रथ के साथ आगे बढ़ने से भगदड़ हो सकती है, लेकिन वे नहीं माने. आरोप है कि उनके समर्थकों ने छोटे बच्चों को आगे कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की और करीब तीन घंटे तक वापसी का रास्ता भी रोक दिया गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई.

    इस पूरे मामले से नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन ससम्मान प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक गंगा स्नान नहीं करूंगा ।शंकराचार्य ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए मीडिया को अपने शिविर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया है. इस घटनाक्रम के बाद माघ मेले की व्यवस्थाओं और प्रशासन की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

    वहीं, प्रयागराज के DM मनीष कुमार वर्मा ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिना इजाजत पालकी पर आए थे। उस समय संगम पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। उनके समर्थकों ने बैरियर तोड़े, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

    magh-mela-sangam prayagraj swami-avimukteshwaranand tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.