Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कलेक्ट्रेट के बाहर जाम लगाकर रास्ता रोकने के मामले में 60 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा, 11 पुलिसकर्मी घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    कलेक्ट्रेट के बाहर जाम लगाकर रास्ता रोकने के मामले में 60 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा, 11 पुलिसकर्मी घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 9, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 09 जुलाई (प्र)। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बखेड़ा हुआ। पीड़ित परिवार और सैकड़ों समर्थक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित व उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने तथा विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।

    बुधवार को सिविल लाइन थानाक्षेत्र में कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करने, जाम लगाने और रास्ता रोकने के मामले में 60 प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। बुधवार रात पुलिस की तरफ से सीएलए एक्ट का उल्लंघन करने की धाराओं में 13 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया है। 13 नामजद आरोपियों में से देर रात तक पुलिस ने 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

    बता दें कि बुधवार को इन लोगों ने टीपी नगर थानाक्षेत्र की छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में उसके परिवार को बरगलाकर तमाम बाहरी जिलों के युवकों को मेरठ बुलाया। इन सभी ने मिलकर कमिश्नरी चौराहे पर बिना अनुमति विधि विरुद्ध जमाव, सड़क जाम किया, सरकारी काम में बाधा डाली थी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला और सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार किया। इसके चलते 13 नामजद तथा 25 से 50 अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। 07 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। वहीं घटना में 11 पुलिसकर्मी भी घायल हैं जो जिला अस्पताल में भर्ती हैं वहां उनका इलाज चल रहा है।

    इन आरोपियों पर नामजद मुकदमा

    1. रवि गौतम पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद/नोएडा। 2. सुशील गौतम पुत्र नामालूम निवासी सीईएम थाना मेडिकल जनपद मेरठ। 3. हिमांशु सिसौदिया पुत्र मुकेश सिसौदिया निवासी जनपद मेरठ। 4. सागर पुत्र नामालूम निवासी लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ। 5. लवी प्रधान पुत्र नामालूम निवासी खजूरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ। 6. बिजेन्द्र गौतम पुत्र नामालूम निवासी नामालूम। 7. रितिक जाटव पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम सिसौली थाना मुण्डाली जनपद मेरठ। 8. मोहित जाटव पुत्र नामालूम निवासी नामालूम। 9. हेमन्त प्रधान पुत्र नामालूम निवासी चाइना पुरी थाना मेडिकल जनपद मेरठ। 10. संजय पुत्र नामालूम निवासी लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ। 11. बिजेन्द्र सूद पुत्र नामालूम निवासी नामालूम। 12. दिग्विजय भाटी पुत्र नामालूम निवासी जनपद अमरोहा। 13. अजय कुमार पुत्र सन्तराम निवासी नामालूम।

    इसके अलावा 25 से 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भी मुकदमा में शामिल किया गया है। वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज कराया जा रहा है।

    ये आरोपी हुए अरेस्ट

    1. अंकित कुमार पुत्र नंदकिशोर सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़। 2. अरविंद कुमार पुत्र लख्मीचंद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर-63 नोएडा। 3. रवि कुमार उर्फ गौतम पुत्र सतपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-63 नोएडा, थाना सेक्टर-63, जनपद गौतमबुद्धनगर। 4. ऋतिक पुत्र प्रमोद, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिसौली, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ। 5. नवनीत कुमार पुत्र चंदा सिंह, निवासी ग्राम बुद्धि विहार, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद। 6. हिमांशु सिद्धार्थ पुत्र मुकेश सिद्धार्थ, निवासी जनपद मेरठ। 7. लवि उर्फ शुभम पुत्र ओमदत्त, निवासी अम्बेडकर चौपाल के पास, थाना किला परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ।

    दरअसल बुधवार को प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुश के भाई, पीएसी में सिपाही अंकित और उसकी मां को भी गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की भी मांग उठाई। धरने पर बैठे लोग एसएसपी अविनाश पांडे को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

    सूचना मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए।

    धरने में पीड़ित परिवार के साथ एआईएमआईएम नेता एवं गाजियाबाद निवासी एडवोकेट रवि गौतम तथा भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी मौजूद रहे। धरने के कारण करीब तीन घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर यातायात बाधित रहा। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई।

    करीब तीन घंटे बाद एसएसपी अविनाश पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने और धरना समाप्त करने के लिए कहा। जब लोग नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटाने की कार्रवाई शुरू की। एसएसपी ने धरने पर मौजूद लोगों को थप्पड़ मार दिए।

    इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से एआईएमआईएम नेता रवि गौतम समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

    कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    एसएसपी अविनाश पांडे की मौजूदगी में हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जबकि कई लोगों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम का समर्थन भी किया। इस दौरान हिमांशु सिद्धार्थ, सुशील गौतम और प्रसन्नजीत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

    एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि युवती की हत्या आपसी विवाद में उसके परिचित ने की थी। इस मामले में आरोपी के भाई और खेत के मालिक ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें भी नामजद किया था। सीओ ब्रह्मपुरी लगातार पीड़ित पक्ष के संपर्क में थीं। परिजन विवेचना पर संतुष्टि जता रहे थे। हालांकि कुछ आपराधिक तत्व दिग्विजय सिंह भाटी और रवि गौतम लोगों को भड़का रहे थे। पीड़िता के भाई को प्रलोभन दिए जा रहे थे। उन्होंने ही शांतिपूर्ण तरीके से बैठे लोगों को उकसाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जाम कर दी गई। वार्ता और चेतावनी के बाद भी वे नहीं माने। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्रवाई की। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

    meerut news meerut report protest-road-block tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.