लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह तक फीडरवार विशेष शिविर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर लगने वाले इन शिविरों में मौके पर ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने गत दिवस स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्मार्ट मीटर को लेकर आ रहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया। अधिकारियों को प्रत्येक फीडर पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के मन में उठ रही आशंकाओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में पावर कारपोरेशन और विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा उपकेंद्रों पर एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया जाए। व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के बाद पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने शिकायतों के लिए समिति बनाई थी।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

