Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मालिक को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई भैंसें
    देश

    मालिक को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई भैंसें

    adminBy adminFebruary 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना/गौनाहा/जमुनिया, 17 फरवरी। अभी तक आपने कई बार अपने मालिक को बचाने के लिए बाघ से कुत्ते के भिड़ जाने की कहानी सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन क्या किसी भैंस को ऐसा करता देखा या सुना है? शायद आपको जवाब होगा नहीं। जहां खतरा देख भले ही इंसान अपनों से भी मुंह मोड़ ले, लेकिन कई बार मूक पशु रिश्ते और वफादारी की कीमत जता बड़ी सीख दे जाते हैं।
    हालांकि ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आया है, जहां भैंस ने अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से अपने मालिक की जान बचा ली। मामला जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरवा मंडिहा गांव का है, जहां अपने मालिक की जान बचाने के लिए तीन भैंसें, बाघ से भिड़ गईं। बाघ से भिड़ंत में भैंसे भी जख्मी हो गईं। सहोदरा थाना क्षेत्र के शेरवा मंडिहा गांव में बाघ ने किसान पर हमला कर दिया तो उसकी भैंसें बाघ से भिड़ गईं। आखिरकार बाघ को उल्टे पांव भगना पड़ा।
    शेरवा मंडीहा निवासी साहेब यादव का पुत्र उपेंद्र कुमार (23) गत सुबह सात भैंसों को चराने गया था। छोटे भाई भूपेन्द्र ने बताया कि उपेन्द्र करीब 9ः30 बजे पंडई नदी के घाट पर भैंसों को नहला रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। उपेन्द्र बुरी तरह जख्मी हो गया। इतने में तीन भैंसें बाघ पर टूट पड़ीं। भैंसों ने सींग मार-मारकर बाघ को घायल कर पीछे हटने को मजबूर कर दिया। बाघ वहां से भागकर झाड़ियों में जा छिपा।
    उपेन्द्र के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उसे पेट और कमर में गहरे जख्म आए हैं। डॉक्टर सचिन कुमार ने बताया कि परिजन करीब साढ़े बारह बजे घायल उपेन्द्र को लेकर पहुंचे। वह अचेत अवस्था में लेकिन खतरे से बाहर है। बाघ से भिड़ंत में तीनों भैंसें भी घायल हो गईं।
    इलाके में बाघ के हमले की सूचना से दहशत का माहौल है। रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मियों की एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है, ताकि बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Buffaloes fight tiger to save their owner Desh Loyalty patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.