Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?
    • आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें
    • पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?
    • डॉक्टरों ने डिलीवरी करते हुए पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR
    • गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, हरिद्वार में बदमाशों ने मारी थी गोली
    • सलमान खान ने फार्महाउस पर मनाया अपना 60वां जन्मदिन, सजी स्टार्स की महफिल
    • 10 खापों की पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगाया प्रतिबंध
    • हाईवे पर 85 लाख की लूट में 6 बदमाश गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सितंबर में दिखने वाला है ‘ब्लड मून’
    देश

    सितंबर में दिखने वाला है ‘ब्लड मून’

    adminBy adminSeptember 1, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 सितंबर। सितंबर महीने में चंद्रग्रहण समेत कई खास खगोलीय घटनाएं दिखने वाली हैं। इनमें पूर्ण चंद्रग्रहण, सूर्य ग्रहण, ग्रहों का पास आना और आकाशगंगा की चमक जैसी घटनाएं शामिल हैं। कई नंगी आंखों से दिखेंगी वहीं कुछ के लिए टेलीस्कोप जरूरी होगी।

    भारत समेत एशिया, अफ्रीका में दिखेगा
    7 सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल या तांबे जैसा दिखाई देगा। इसे ब्लड मून कहा जाता है और यह भारत समेत एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों से दिखाई देगा। यह ग्रहण करीब 82 मिनट तक चलेगा। अगले ही दिन यानी 8 सितंबर की रात चंद्रमा, शनि और नेपच्यून एक-दूसरे के करीब दिखेगा।

    बृहस्पति के पास जाएगा चांद
    16 सितंबर को अर्धचंद्राकार चंद्रमा बृहस्पति के बेहद पास नजर आएगा, जिसके बाद 19 सितंबर को शुक्र चंद्रमा के पीछे से गुजरेगा। 21 सितंबर की रात शनि सबसे चमकीली अवस्था में होगा। 22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह दक्षिण प्रशांत व अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा।

    करीब आएगा नेपच्यून
    23 सितंबर को नेपच्यून अपनी चरम चमक पर होगा और पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचेगा। 24 की रात को मोतियों की माला नामक आकाशगंगा अपने उच्चतम बिंदु पर दिखाई देगी, जिसे दक्षिणी गोलार्ध से आसानी से देखा जा सकेगा। 27 सितंबर को 47 टुकाने नामक गोलाकार तारामंडल सबसे चमकीला दिखाई देगा।

    भारत के कौन से शहरों में दिखेगा सबसे अच्छा नजारा?
    ग्रहण पूरे भारत में नजर आएगा. लेकिन खुले आसमान और साफ मौसम वाले शहरों में नजारा सबसे शानदार होगा. इन शहरों में ‘ब्लड मून’ देखा जा सकेगा:
    दिल्ली
    मुंबई
    कोलकाता
    लखनऊ
    पुणे
    हैदराबाद
    चंडीगढ़

    ‘ब्लड मून’ को सिग्नल मानता आया है इंसान
    यह ब्लड मून खास है क्योंकि यह लंबी अवधि का होगा और बहुत बड़े क्षेत्र में नजर आएगा. लाखों लोग एक ही समय पर इस दृश्य का हिस्सा बनेंगे. इतिहास में ब्लड मून को कई सभ्यताओं ने शुभ-अशुभ संकेत माना है. कहीं इसे बदलाव का प्रतीक समझा गया तो कहीं खतरे का संकेत. आज इसे विज्ञान और खूबसूरती के नजरिए से देखा जाता है. वैज्ञानिक भी इस दौरान चांद की लालिमा का अध्ययन करते हैं. इससे पता चलता है कि धरती के वातावरण में कितनी धूल, प्रदूषण या ज्वालामुखी राख है.

    Science news Space news tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?

    December 27, 2025

    आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें

    December 27, 2025

    पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?

    December 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.