Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»बेस्ट बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी छूट, शहर को बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं से मुक्त करने का वादा
    चुनाव

    बेस्ट बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी छूट, शहर को बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं से मुक्त करने का वादा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 12 जनवरी। बीजेपी और शिवसेना ने गत दिवस बीएमसी चुनावों के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें शहर को वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित शासन, बेस्ट बसों में महिलाओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट और शहर को बांग्लादेशी प्रवासियों से मुक्त का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा-शिव सेना-आरपीआई (ए) गठबंधन गंभीर नागरिक समस्याओं से निपटने और नागरिकों के मोबाइल फोन तक सेवाएं पहुंचाने के लिए जापानी प्रौद्योगिकी को प्रशासन से जोड़ेगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश, मंजूरी प्रक्रिया में तेजी और सेवा वितरण में सुधार को एआई के उपयोग पर जोर दिया गया है।
    घोषणापत्र में कहा गया है कि मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए नगर पालिका में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यास केंद्र बनाए जाएंगे। मुंबई में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे। महायुति ने घोषणापत्र को वचननामा नाम दिया है। घोषणापत्र के पहले पेज पर पीएम मोदी के साथ बाल ठाकरे और आनंद दिघे का चित्र है। ठाकरे ब्रदर्स पहले ही अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुके हैं।
    उन्होंने कहा- महायुति सरकार का यह गठबंधन शहरी समस्याओं से निपटने के लिए जापानी टेक्नोलॉजी को लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलाएगा और लोगों के मोबाइल फोन तक सर्विस पहुंचाएगा।
    मेनिफेस्टो में करप्शन रोकने और दूसरे कामों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने की बात कही गई। उन्होंने कहा- शहर ने सिविक गवर्नेंस में 25 साल की इनएफिशिएंसी देखी है।
    फडणवीस ने सभी म्युनिसिपल स्कूलों में एआई लैब का भी वादा किया। फडणवीस ने कहा- हम मुंबई को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा- प्प्ज् की मदद से, हम बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक एआई टूल विकसित करेंगे। इस तरह के लोगों के आने और अर्थव्यवस्था और समाज पर उनके कथित नकारात्मक प्रभाव के बारे में कोई खास डेटा नहीं है। परिवहन और महिलाओं की सुरक्षा भी इस दस्तावेज में प्रमुखता से शामिल है। फडणवीस ने कहा- गठबंधन का लक्ष्य बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट में लगभग 5,000 से बढ़ाकर 10,000 बसें करना, इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करना और महिला यात्रियों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट देना है।

    Chief Minister Devendra Fadnavis Desh maharashtra Political News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.