Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भीलवाड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 2 लोगों की मौत, 50 घायल
    देश

    भीलवाड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 2 लोगों की मौत, 50 घायल

    adminBy adminMarch 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा 19 मार्च। राजस्थान के भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ सीमा पर स्थित बेगूं उपखंड क्षेत्र के पारसोली उप तहसील के अंतर्गत कितीयास गांव में मधुमक्खियों के दोहरे हमले ने भयावह स्थिति पैदा कर दी. मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में गंभीर घायल हुए 80 वर्षीय जमनेश पुत्र पन्नालाल सुखवाल निवासी पारसोली की बुधवार तड़के चित्तौड़गढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.

    घटना ने उस समय और विकराल रूप ले लिया जब पारसोली श्मशान स्थल पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने दोबारा हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

    इस हमले में करीब 50 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें से 8 गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया, जहां 83 वर्षीय भवानी शंकर पुत्र मोहनलाल शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. शेष घायलों का पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर छुट्टी दे दी गई.

    घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने प्रशासनिक एवं चिकित्सा टीम को अलर्ट किया. क्षेत्र के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को तत्काल पारसोली भेजा गया. तहसीलदार गोपाल जीनगर व नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मृतक जमनेश सुखवाल के अंतिम संस्कार के लिए विशेष व्यवस्था की. चिकित्सा विभाग की निगरानी में कुछ लोगों को पीपीई किट पहनाकर श्मशान भेजा गया, जहां सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया. वहीं भवानी शंकर शर्मा का अंतिम संस्कार चित्तौड़गढ़ में किया गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.
    स्थानीय प्रशासन के रवैये को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है.

    bhilwara rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    June 18, 2026

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.