Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली 17 फरवरी। दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म YouTube अगर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसके यूजर्स को काफी बुरा लगता है. जानकारी के सामने आ रही है, कुछ ऐसा ही पिछले कुछ समय से हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म में काफी दिक्कतें आ रही हैं. और ऐसा लगता है कि इसे जानबूझकर किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में, YouTube सबरेडिट पर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, कि YouTube वीडियो पर कमेंट्स ब्लॉक हो रहे हैं. इन रिपोर्ट्स की माने, तो यूज़र्स को एक मैसेज दिखता…

Read More

मुंबई, 17 फरवरी। विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के सपोर्ट से बनी ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है। 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है।ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती हैरू जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों…

Read More

गुवाहाटी, 17 फरवरी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गत दिवस राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। उनके त्यागपत्र की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की। बोरा को मनाने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष…

Read More

नई दिल्ली, 17 फरवरी। ऑनलाइन गुणवत्ता रहित खिलौने बेचना अब आसान नहीं रह गया है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन कंपनी स्नैपडील पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी द्वारा बिना गैर मानकों वाले खिलौने बेचे जा रहे थे।सीसीपीए ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को भी नोटिस भेजकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का संकेत है कि अब ऑनलाइन बाजार में भी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जाहिर है, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं…

Read More

मोगा/चंडीगढ़, 17 फरवरी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने मोगा के किल्ली चहलां गांव में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लेकर आयोजित विलेज डिफेंस कमेटी के शपथ समारोह में नशा तस्करों को जनता की ताकत दिखाई। समारोह स्थल पर जमा हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था। जब से ‘‘आप’’ की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है।इसलिए लोगों को इनके कुकर्मों को याद रखना होगा और इन्हें एक…

Read More

नई दिल्ली, 17 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट की 9 न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन करते हैं। बेंच में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल हैं।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट…

Read More

वाराणसी 17 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सोमवार को वाराणसी पहुंचे और चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में प्रेस प्रतिनिधियों से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का नाम सूची से हटाने में किसी भी बाहरी या अनधिकृत व्यक्ति का हस्तक्षेप संभव नहीं है। यदि किसी नाम पर आपत्ति आती है या उसे काटने की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित व्यक्ति को आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा, जिससे उसे जवाब देने, दस्तावेज पेश करने और सुनवाई का पूरा अवसर मिल…

Read More

नई दिल्ली, 17 फरवरी। भारत में आर्थिक विकास अब न तो रोजगार पैदा कर रहा है और न ही बेरोजगारी से निपटने के लिए रामबाण समाधान बन रहा है। पिछले कुछ दशकों में भारत के श्रम बाजार में व्यापक परिवर्तन हुआ है जो जीडीपी बनाम नौकरी की संख्या में परिलक्षित होता है। यह सही है कि नौकरियों तथा विकास के विघटन की वास्तविकता और बेरोजगारी से संबंधित मामलों के प्रति हम जागरूक हो रहे हैं। इन सबके बीच एक तथ्य यह भी है कि नौकरी का लचीलापन पिछले तीन दशकों में 0.4 से घटकर 0.25 हो गया है और यह…

Read More

लखनऊ 17 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बार फिर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इन बदलावों के तहत कई प्रमुख नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंडलों से लेकर अन्य राज्यों तक के प्रभार शामिल हैं. इस बदलाव के बाद भतीजे आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्य सभा सांसद अशोक सिद्धार्थ का कद बढ़ाया है। अब उनके पास राजधानी दिल्ली सहित गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पार्टी में कभी ताकतवर मुस्लिम चेहरा रहे नसीमुद्दीन…

Read More

पटना/गौनाहा/जमुनिया, 17 फरवरी। अभी तक आपने कई बार अपने मालिक को बचाने के लिए बाघ से कुत्ते के भिड़ जाने की कहानी सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन क्या किसी भैंस को ऐसा करता देखा या सुना है? शायद आपको जवाब होगा नहीं। जहां खतरा देख भले ही इंसान अपनों से भी मुंह मोड़ ले, लेकिन कई बार मूक पशु रिश्ते और वफादारी की कीमत जता बड़ी सीख दे जाते हैं।हालांकि ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आया है, जहां भैंस ने अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से अपने मालिक की जान बचा ली।…

Read More