Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जमा पर अलग ब्याज दे सकेंगे बैंक
    देश

    जमा पर अलग ब्याज दे सकेंगे बैंक

    adminBy adminJune 10, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 जून। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में जमा धन पर मिलने वाले ब्याज को पारदर्शी बनाने के लिए एक मसौदा ढांचा पेश किया है। इस नए नियम के आने के बाद बैंक गुपचुप तरीके से ब्याज दरों में बदलाव नहीं कर पाएंगे। सभी बैंकों को हर दिन की शुरुआत से पहले अपनी वेबसाइट पर सभी जमा योजनाओं की ब्याज दरें घोषित करनी होंगी।

    केंद्रीय बैंक ने मसौदा सुझावों के लिए जारी किया है। इनका उद्देश्य बैंकों को रुपये में मिले बड़े जमा की ब्याज दर तय करने की अधिक स्वतंत्रता देना और जमा ब्याज दरों के खुलासे में एकरूपता लाना है। हितधारक इस मसौदे पर 20 जून तक अपनी राय दे सकते हैं।

    बैंक सिर्फ उसी ब्याज दर पर जमा स्वीकार करेंगे, जो उन्होंने वेबसाइट पर दिखाई है। इससे उपभोक्ताओं को ब्याज दरों की तुलना करने में आसानी होगी। इसके तहत बैंकों को तरलता कवरेज अनुपात मानदंडों के तहत आने वाली लागत के आधार पर एक ही जमा श्रेणी के ग्राहकों के लिए अलग ब्याज दरों की अनुमति मिल सकती है।

    अगर किसी बैंक को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए ज्यादा नगदी की जरूरत होगी तो वह बड़े जमाकर्ताओं को लुभाने के लिए सामान्य से अधिक ब्याज दर की पेशकश कर सकेगा। इसके विपरीत यदि किसी बैंक के पास पहले से ही पर्याप्त नगदी मौजूद है तो वह थोक जमा पर कम ब्याज दर भी दे सकता है। हालांकि, बैंकरों का कहना है कि इस कदम से जमा जुटाने पर कोई खास प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा।

    ब्याज दरों में ट्रांसपरेंसी लाने पर जोर
    आरबीआई के प्रस्ताव का सबसे अहम हिस्सा ट्रांसपरेंसी से जुड़ा है. केंद्रीय बैंक चाहता है कि सभी बैंक अपनी एफडी और अन्य जमा योजनाओं की ब्याज दरों का पूरा विवरण अपनी वेबसाइट पर पहले से प्रकाशित करें. यह जानकारी कारोबारी दिन शुरू होने से पहले उपलब्ध होनी चाहिए. इस कदम का फायदा यह होगा कि ग्राहक आसानी से अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर सकेंगे. इससे किसी विशेष ग्राहक को चुपचाप अलग दर देने या जानकारी छिपाने जैसी संभावनाएं कम हो जाएंगी.
    साथ ही निवेशकों को यह समझने में आसानी होगी कि किस बैंक में उन्हें बेहतर रिटर्न मिल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से एफडी मार्केट अधिक प्रतिस्पर्धी और बेहतर रूप से काम कर सकेगा. इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा.

    business tazza khabar tazza khabar in hindi होम ताजा खबर मनी Latest Money FD पर RBI नए नियम जल्द कर सकता है लागू! पैसे जमा करने पर मिलेंगे 3 फायदे RBI FD Rules
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.