Author: admin

लखनऊ 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक मौसम फिलहाल शुष्क रहने वाला है, लेकिन 29 अक्टूबर के आसपास हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्टूबर से सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर 29 अक्टूबर के बाद दिखाई देगा।24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक…

Read More

विकास कार्यों में तेजी लाना और अनुमति में देर ना होने देना वक्त की बड़ी आवश्यकता है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा १९९५ के बाद से अब ३० वर्ष उपरांत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक की वृद्धि की है जिससे अधिकारियों को विभागीय निर्णय लेने में अधिक स्वायत्ता होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए उक्त निर्णय से लगभग ५.५२ गुना वृद्धि की गई है इसलिए यह कहते हुए कि वर्तमान परिदृश्य में वित्तीय अधिकारों का पुननिर्धारण आवश्यक है क्योंकि मुख्यमंत्री के निर्णयानुसार अब मुख्य अभियंता…

Read More

देश के धार्मिक स्थलों पर जो अपार धन संपत्ति है और उसे लेकर जो मामले सामने आ रहे हैं और अधिकारी पकड़े जा रहे हैं उसे ध्यान में रखते हुए अब यह जरुरी हो गया है कि श्रद्धाभाव से दान देने वालों और सामान का सदुपयोग भगवान से संबंध कार्यो में होने के साथ ही अब जनहित में किए जाने की मांग उठ रही है। अभी पिछले दिनों बांके बिहारी मंदिर के खजाने के संदूक खाली मिलने और ५४ साल बाद भी माहौल साफ सुथरा होने से संदेह उत्पन्न हुए। खबरों के माध्यम से जनता के बीच आने पर चर्चा…

Read More

लखनऊ 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक (डीजी) मिलने जा रहा है। 1994 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय आगामी 1 दिसंबर को प्रदेश के सर्वोच्च पुलिस पद का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वो लखनऊ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के रूप में कार्यरत हैं। वह पुलिस महकमे में ‘आयरन ऑफिसर’ के रूप में मशहूर हैं IPS सुजीत पांडेय ने पुलिस सेवा के दौरान राज्य और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह प्रयागराज जोन के एडीजी रह चुके हैं, वहीं लखनऊ जोन और पीएसी मुख्यालय में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता से…

Read More

आये दिन विभिन्न विभागों के अधिकारी कहीं प्रतिबंध के नाम पर तो कहीं हो रहा है नुकसान या फैल रही है बिमारियां आदि शब्द दोहराकर नागरिकों और खासकर व्यापारियों का मानसिक सामाजिक व आर्थिक उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं चूक रहे है। पाठक अवगत है कि हर वर्ष होली दीवाली दशहरा जैसे बड़े धार्मिक पर्वों पर खानपान में मिलावट के नाम पर खूब छापेमारी होती है। कहीं रसगुल्ले तो कहीं मावा कुछ तादाद में जमीनदोज कर दिया जाता है एक दो मामले जांच के लिए भेज दिये जाते है ऐसे में क्या होता होगा दोषी दुकानदारों और संबंधित अफसरों…

Read More

न्यूयार्क, 24 अक्टूबर। गूगल ने क्वांटम कंप्यूटिंग की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपनी क्वांटम कंप्यूटिंग चिप ‘विलो’ पर नया एल्गोरिदम ‘क्वांटम ईकोज’ बनाया है, जो सुपरकंप्यूटर से 13 हजार गुना तेज है। अगले पांच वर्षों में इसके उपयोग में आने की संभावना है। गूगल ने इस चिप को 2024 में प्रस्तुत किया था। प्रसिद्ध जर्नल ‘नेचर’ ने प्रकाशित इस शोध को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसे सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि ‘विलो’ चिप ने पहली बार सत्यापित की जा सकने वाली क्वांटम श्रेष्ठता…

Read More

नई दिल्ली 24 अक्टूबर। देश की सर्वोच्च अदालत ने नाबालिगों से संबंधित संपत्ति के लेन-देन पर एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि अगर माता-पिता या अभिभावक कोर्ट की परमीशन के बिना किसी नाबालिग की संपत्ति बेच देते हैं तो बालिग होने के बाद वह उस सौदे को कैंसिल कर सकता है. वहीं, कोर्ट ने आगे कहा कि इसके लिए किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज करने की जरुरत नहीं होगी. अदालत ने कहा कि व्यवहार से अस्वीकृति भी कानूनी रूप से वैध मानी जाएगी. बता दें, कोर्ट ने 7 अक्टूबर को एक केस का फैसला…

Read More

नई दिल्ली 24 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन कंटेंट पर सख्ती बढ़ा दी है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) 2000 में संशोधन करते हुए इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 में बड़े बदलावों की घोषणा की। इसके तहत गैरकानूनी पोस्ट और प्रतिबंधित कंटेंट को 36 घंटे के भीतर हटाना अनिर्वाय होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत यह संशोधन 15 नवंबर, 2025 से प्रभावी होगा। सरकार ने यह कदम देश की संप्रभुता, अखंडता, राज्य की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी ऑनलाइन कंटेंट पर नियंत्रण को ज्यादा सख्त करने के उद्देश्य से…

Read More

वाराणसी 24 अक्टूबर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे को शहर से 20 किमी उत्तर उनके गांव चौबेपुर के पास गंगा नदी के किनारे एक दुर्लभ एकमुखी शिवलिंग की की प्रतिमा मिली। बलुआ पत्थर से बनी दुर्लभ एकमुखी शिवलिंग की मूर्ति अत्यंत सुंदर एवं कलात्मक है। इसके मुख पर भगवान शिव की शांत मुद्रा, जटामुकुट, गोल कुंडल, गले की माला तथा सूक्ष्म नक्काशी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मूर्ति का ऊपरी भाग गोलाकार लिंग रूप में है जबकि सामने की दिशा में एक विशिष्ट मुख उकेरा गया है जो इसे अत्यंत दुर्लभ बनाता है।यह मूर्ति…

Read More

बागपत 24 अक्टूबर। द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी में निवेश का झांसा देकर जनपद के सैकड़ों लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की गई। निवेशकों ने अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ समेत 22 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम मीतली निवासी बबली ने बताया कि यह सोसाइटी भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत है। उन्होंने इसकी चेस्ट ब्रांच समालखा, जनपद पानीपत (हरियाणा) में 1.90 लाख रुपये की एफडी कराई गई थी। इसके बाद अन्य लोगों ने रुपये निवेश किए।आरडी, एफडी, सुकन्या योजना,…

Read More