देवबंद, 17 मार्च (अम)। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 19 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने प्रवेश पाने के इच्छुक देश-विदेश के छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फार्म भरे जाने की प्रक्रिया को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से जारी लान में कहा गया कि पहले प्रवेश के लिए फार्म जमा करने की तिथि 16 मार्च रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकें। गौरतलब है कि दारुल उलूम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था पहली बार शुरु की गई है। इससे पूर्व देश के कोने कोने से छात्र रमजान माह में ही देवबंद पहुंचकर फार्म भरते थे और ईद के बाद होने वाली प्रवेश परीक्षा का इंतजार करते थे।
Trending
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं

