Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज में केपी कॉलेज के पास वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित
    देश

    प्रयागराज में केपी कॉलेज के पास वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 21, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 21 जनवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में केपी कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेडिकल चौराहे के निकट स्थित एक तालाब में वायुसेना का एक ट्रेनी विमान एम 116 के गिर गया। एयरक्रॉफ्ट के लड़खड़ाते ही दोनों पायलट जेके पांडेय और प्रवीन अग्रवाल पैराशूट के सहारे नीचे तालाब में कूद गए। यह देख स्थानीय लोग भी तालाब में कूद पड़े। दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकाले गए पायलट सेना की वर्दी में थे। कुछ ही देर में सेना के कई और हेलीकॉप्टर बचाव के लिए पहुंच गए। एयरफोर्स ने तालाब में ट्रेनी विमान गिरने की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार, यह ट्रेनी विमान केपी कॉलेज के पास एक तालाब में जा गिरा। विमान से तेज आवाज आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। तालाब में भारी मात्रा में जलकुंभ (पानी में उगने वाली वनस्पति) मौजूद था, जिसने बचाव कार्य को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया।

    स्थानीय नागरिकों ने बिना किसी देरी के बचाव कार्य शुरू किया और विमान में फंसे दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। दोनों पायलटों को किसी भी गंभीर चोट का सामना नहीं करना पड़ा है, जो राहत की बात है।

    घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
    पायलटों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। सेना की टीम एयरक्राफ्ट को बाहर निकालने और हादसे के तकनीकी कारणों की जांच में जुटी है।

    डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिविल लाइंस में केपी ग्राउंड के पीछे टू सीटर माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट गिरने की सूचना मिली थी। यह वायु सेना का एयरक्रॉफ्ट है जो संगम की ओर से लौट रहा था। दोनों पायलट जेके पांडेय और प्रवीन अग्रवाल सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने बचाव में अहम भूमिका निभाई है। मौके पर भारी फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।

    air-force-trainee-plane-crash prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की

    August 11, 2026

    यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल

    August 11, 2026

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.